{"_id":"5de80a118ebc3e54d9798656","slug":"trains-with-electric-locomotives-will-run-from-allahabad-to-puri-allahabad-news-ald2620482129","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से पुरी तक पूरा हुआ रेल विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से पुरी तक पूरा हुआ रेल विद्युतीकरण
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से पुरी तक अब इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनें फर्राटा मारेंगी। इस रूट के चुनार-चोपन रेलखंड के विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने यहां इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है। इस दौरान उन्होंने इस रूट पर डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ के साथ स्पीड ट्रायल भी लिया।
स्पीड ट्रायल होने के साथ ही अब इलाहाबाद से रांची के रास्ते पुरी तक इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दरअसल केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) द्वारा इस रूट के चुनार से चुर्क तक कुल 100 किमी रूट का विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा था। इसमें चुनार-चोपन रूट के 20 किमी का ही कार्य रह गया था जो पिछले दिनों ही पूरा हुआ। यह कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को सीआरएस पूर्वी परिमंडल ने यहां ओएचई, एलसी गेट और स्पीड ट्रायल किया। उनकी ओके के बाद इस रूट पर जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें मुरी एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल है। कोर के सीपीआरओ एसके मिश्र के मुताबिक इस रूट पर इलाहाबाद से चुनार, चोपन, गढ़वा रोड, बरवाडीह, रांची के रास्ते सीधे पुरी पहुंचा जा सकता है। साथ ही अब इलाहाबाद-मुगलसराय रूट पर मालगाड़ी का दबाव भी कम किया जा सकेगा। सीआरएस निरीक्षण के दौरान कोर के मुख्य परियोजना प्रबंधक दानापुर अभय कुमार चौधरी आदि अफसर भी मौजूद रहे।