{"_id":"601311620a004006d211f110","slug":"trains-stuck-between-prayagraj-kanpur-due-to-ohe-line-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई लाइन ट्रिप होने से प्रयागराज-कानपुर के बीच फंसी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई लाइन ट्रिप होने से प्रयागराज-कानपुर के बीच फंसी ट्रेनें
Fri, 29 Jan 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से कानपुर के बीच बुधवार देर रात तीन बजे से सुबह छह बजे तक अप लाइन पर रेल संचालन बंद रहा। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें फंस गईं। बताया जा रहा है कि सिराथू से कनवार के बीच ओएचई ट्रिप होने की वजह से ही तीन घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा। सुबह छह बजे के बाद ही संबंधित रूट पर रेल संचालन बहाल हो सका।
यहां लाइन दुरुस्त करने के लिए संबंधित सेक्शन पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद ही समस्या ठीक करने के लिए रेलकर्मी जुटे। उधर प्रयागराज कंट्रोल रूम से लगातार ट्रेनों की मॉनिटरिंग की जाती रही। सबकुछ ठीक होने के बाद राजधानी समेत मगध, मंडुवाडीह-नई दिल्ली आदि ट्रेनों को वहां से बारी-बारी से निकाला गया।
उधर कोहरे की वजह से डाउन लाइन यानी की दिल्ली से आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस 4.50 घंटे की देरी से दिन में 12 बजे के आसपास जंक्शन पहुंची। इसके अलाव रीवा एक्सप्रेस 5.10 घंटे, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 5.30 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 3.30 घंटे, जयपुर-प्रयागराज मथुरा एक्सप्रेस 1.50 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे, स्वतंत्रता सेनानी चार घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 5.45 घंटे, संगम एक्सप्रेस 2.15 घंटे तक लेट रही। ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को भी खासी परेशानी हुई।