{"_id":"5ee3d93d9a30fe67dc19d6e3","slug":"trains-are-not-full-in-corona-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, मुंबई से वेटिंग, प्रयागराज से खाली जा रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, मुंबई से वेटिंग, प्रयागराज से खाली जा रहीं ट्रेनें
Sat, 13 Jun 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:06 AM IST
सार
विज्ञापन
Special Train
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली, मुंबई में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका असर वहां से आने वाली ट्रेनों में भी साफ दिख रहा है। मुंबई एवं दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को बमुश्किल ही बर्थ मिल पा रही है, जबकि प्रयागराज से इन दोनों ही शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से बर्थ मिल जा रही है। आलम ये है कि दिल्ली जाने वाली यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन प्रयागराज एवं मुंबई जाने वाली महानगरी में हर रोज काफी संख्या में बर्थ खाली ही रह जा रही हैं।
प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में एक जून से ही शुरू हुआ है लेकिन, पिछले 35 वर्ष में यह पहला मौका है कि जब ट्रेन में हर रोज सैकड़ों की संख्या में बर्थ खाली रह जा रही है। यह पीक सीजन माने जाने वाले जून माह के शुरूआती 12 दिनों का है। खास बात यह कि वर्तमान समय दिल्ली के लिए चुनिंदा ट्रेनें ही चल रही हैं। कमोवेश यही स्थिति दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस की भी है। इसमें भी हर रोज काफी संख्या में बर्थ खाली रह जा रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस में वर्तमान समय सभी श्रेणी की कुल 1516 बर्थ/सीट की बुकिंग हो रही है। 11 जून की ही बात करें तो प्रयागराज एक्सप्रेस से कुल 862 यात्री ही दिल्ली के लिए रवाना हुए, जबकि वहां से आने वालों की संख्या 1516 रही। इसके एक दिन पहले बुधवार दस जून को प्रयागराज एक्सप्रेस से 1026 यात्री दिल्ली गए, जबकि वहां से आने वालों की संख्या 1516 रही।
उधर मुंबई जाने वाले यात्रियों की पंसदीदा ट्रेन महानगरी एक्सप्रेस की बात करें तो लॉक डाउन के पूर्व इस ट्रेन में नियमित रूप से 300 से ज्यादा यात्री छिवकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ते थे, लेकिन एक जून से इस ट्रेन से मुंबई जाने वाले यात्रियों का औसत आंकड़ा 100 के आसपास आकर टिक गया है। वहीं मुंबई से इस ट्रेन में प्रयागराज में अगले कई दिनों तक लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर आज का आरक्षण कार्यालय के बुकिंग क्लर्क ने बताया कि प्रयागराज, शिवगंगा, महानगरी, बंगलूरू के लिए संघमित्रा, सिकंदराबाद के लिए तिरुपति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की रवानगी के दो घंटे पूर्व भी बर्थ खाली होने की वजह से आसानी से टिकट मिल जा रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस में कब कितनी भरी बर्थ/सीट
तारीख प्रयागराज से जाने में दिल्ली से आने में
12 जून 835 1516
11 जून 862 1516
10 जून 1026 1516
09 जून 1054 1516
08 जून 1016 1516
05 जून 988 1516