फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains and buses were full with PET candidates, special trains had to be run

Prayagraj News: पीईटी अभ्यर्थियों से ट्रेनें और बसें फुल, चलानी पड़ी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Trains and buses were full with PET candidates, special trains had to be run
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन और सिविल लाइंस बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के आगे रोडवेज के सारे इंतजाम बौने साबित हो गए।
विज्ञापन

झांसी, उरई और फतेहपुर रूट की बसों को लेकर ज्यादा मारामारी रही। कमोवेश यही स्थिति प्रयागराज जंक्शन की भी रही। कानपुर, झांसी और पूर्वांचल रूट की ट्रेनें परीक्षार्थियों से भरी रहीं। तमाम परीक्षार्थी आरक्षित कोचों में चढ़ गए।
विज्ञापन

रेलवे और रोडवेज की ओर से परीक्षा को लेकर कई इंतजाम करने का दावा किया गया था लेकिन भीड़ की वजह से सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। शाम को प्रयागराज जंक्शन पर अचानक भीड़ बढ़ जाने से सिटी साइड स्थित यात्री आश्रय स्थल खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बुंदेलखंड एक्सप्रेस की रवानगी से पूर्व प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात और आठ पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची उसके तमाम कोचों में सैकड़ों परीक्षार्थी घुस गए।
जिन यात्रियों का ट्रेन में रिजर्वेशन था, वह अपनी ही सीट से वंचित हो गए। जिनका प्रयागराज से ट्रेन में आरक्षण था उनमें से भी तमाम लोग भीड़ की वजह से ट्रेन में नहीं चढ़ सके। इस बीच कुछ परीक्षार्थी रेलवे ट्रैक पर उतर गए।
इस आपाधापी में डीआरएम रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर झांसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया गया। आरपीएफ को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जंक्शन के सिटी साइड पर यात्री आश्रय गेट के पास 10 अतिरिक्त एटीएम मशीनें लगा दी गईं ताकि टिकट लेने और नकद निकालने में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।
इसके पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे ने भी परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज (वाया कानपुर) के लिए शुक्रवार शाम 6:15 बजे ट्रेन चलाई गई जो सात सितंबर को भी चलेगी। इसी रूट से शुक्रवार को 3:25 बजे दूसरी स्पेशल ट्रेन चलाई गई जो शनिवार और रविवार को भी संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने अनारक्षित गाड़ी संख्या 05327 बलिया-मऊ-वाराणसी-प्रयागराज (रामबाग) चलाई।

झांसी, फतेहपुर के लिए एक के बाद एक चला दीं कई बसें
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर झांसी के लिए शुक्रवार को एक के बाद एक कई बसें चलाई गईं। इसके बाद भी झांसी जाने के लिए काफी देर तक अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही। उरई के लिए भी 10 से ज्यादा बसें रात नौ बजे तक चलाई गईं। पीईटी में प्रयागराज की महिला परीक्षार्थियों का सेंटर फतेहपुर गया है। इस वजह से फतेहपुर के लिए भी बसों की डिमांड काफी रही। बस स्टेशन पर सुल्तानपुर के रहने वाले राहुल यादव ने बताया कि उनका सेंटर आगरा गया हैै। इसी तरह एक अन्य प्रतियोगी छात्र अनुराग ने बताया कि उनका सेंटर बहराइच में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed