{"_id":"5db34cba8ebc3e0142328faa","slug":"trains-and-buses-crowded-checking-at-junction-allahabad-news-ald258539043","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों और बसों में रही भीड़, जंक्शन पर चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों और बसों में रही भीड़, जंक्शन पर चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
Trains and buses crowded, checking at junction
- फोटो : CITY DESK
ट्रेनों और बसों में रही भीड़, जंक्शन पर चली चेकिंग
दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में आई खूब भीड़, जीआरपी ने खंगाला जंक्शन
भीड़ की वजह से रोडवेज ने विभिन्न शहरों के लिए चलाई अतिरिक्त बसें
प्रयागराज। दिवाली के पहले अपने गंतव्य तक जाने वालों की भीड़ शुक्रवार को ट्रेनों और बसों में उमड़ी। इलाहाबाद जंक्शन से गोरखपुर, फैजाबाद, झांसी, बांदा, कानपुर, वाराणसी रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनों में खूब भीड़ गई। यही स्थिति दिल्ली, मुंबई रूट से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली ट्रेनों की भी रही। प्रयागराज, हमसफर, पुरुषोत्तम, रीवां आदि ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची की वजह से तमाम यात्री स्लीपर कोच के फर्श पर बैठकर जंक्शन तक आए। इस बीच त्योहार के पूर्व जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग अभियान भी चलाया।
रोडवेज के सिविल लाइंस स्टेशन पर सुबह पांच बजे से ही फैजाबाद, आजमगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर, लखनऊ आदि रूट की तरफ जाने वाले लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वर्कशॉप से जैसे ही कोई बस यहां पहुंचती वैसे ही वह तुरंत भर जाती। सुबह नौ बजे के आसपास बसें कम पड़ गई। इसके बाद अफसरों ने आजमगढ़, गोरखपुर आदि रूट के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। इस दौरान रोडवेज की दिल्ली से आने वाली बसें भी फुल आई। कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को भी बसों में खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। उधर जंक्शन से शाम को संगम एक्सप्रेस, इंटरसिटी की रवानगी के दौरान काफी भीड़ हो गई। प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ दिन भर रही। इसी क्रम में जंक्शन पर जीआरपी इंसपेक्टर रघुवीर यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से भी ट्रेनों की छानबीन की गई। जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय की भी तलाशी ली गई।