फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   train late

मालगाड़ी हादसे का इलाहाबाद तक असर, घंटो लेट आई ट्रेनें 

Wed, 28 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
train late
ट्रेन
टूंडला स्टेशन के पास मंगलवार सुबह मालगाड़ी के चार डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना का असर इलाहाबाद तक रहा। इस घटना की वजह से इलाहाबाद आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट हो गई। इसके अलावा यहां आने वाली कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग पलवल-आगरा-टूंडला, गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते आई। ट्रेनों के घंटों विलंब से आने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। इस बीच रेलवे की 139 सेवा से डायवर्ट ट्रेनों की जानकारी न मिलने से भी यात्री खासे निराश हुए। 
विज्ञापन

सुबह 6.28 बजे बरहन-मितावली स्टेशन के बीच हुए हादसे के बाद इलाहाबाद स्थित कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) भेजे जाने का फरमान रेलवे ने जारी कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट करने का भी निर्णय ले लिया गया। सुबह 10.53 बजे के आसपास अप लूप लाइन क्लीयर कर ली गई। हालांकि मेन अप लाइन ठीक करते-करते शाम के 7.45 बज गए। जबकि डाउन लाइन रात 8.25 बजे क्लीयर हो सकी। उधर हादसे के चलते इलाहाबाद आने वाली 15484 महानंदा एक्सप्रेस सात घंटे, 12402 मगध एक्सप्रेस 18 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 19 घंटे, 12312 कालका मेल नौ घंटे, 18102 मुरी एक्सप्रेस  आठ घंटे, 12506 एनई एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से आने की सूचना जंक्शन पर प्रसारित की गई। इसके अलावा दर्जन भर से ज्यादा कई अन्य डाउन ट्रेनें भी चार से दस घंटे तक लेट रहीं। शाम को संगम एक्सप्रेस भी 5.45 की बजाय शाम सात बजे के बाद रवाना हो सकी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि रात 8.25 बजे अप और डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डाउन लाइन की ये ट्रेनें आई बदले हुए रास्ते से  गाजियाबाद-मुरादाबाद-बालामऊ-कानपुर के रास्ते 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी, 12310 पटना राजधानी, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस , पलवल-आगरा-टूंडला के रास्ते 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 12274 हावड़ा दुरंतो, 12566 दरभंगा एक्सप्रेस, 12382 पूर्वा एक्सप्रेस, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस और 18102 मुरी एक्सप्रेस, 12506 एनई एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12402 मगध एक्सप्रेस,  खुर्जा-मुरादाबाद-लखनऊ-कानपुर के रास्ते इलाहाबाद  आई।
अप लाइन की ये ट्रेनें गई बदले हुए रास्ते से टूंडला-आगरा-पलवल के रास्ते 12423 गुवाहाटी राजधानी, 12301 हावड़ा राजधानी, 12581 मंडुवाडीह एक्सप्रेस, 22823 भुवनेश्वर राजधानी, 12313 सियालदाह राजधानी, 12877 रांची राजधानी दिल्ली की ओर भेजी गई। 

आज ये ट्रेनें जंक्शन पहुंच सकती हैं देरी से
12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 14164 संगम एक्सप्रेस, 12562 स्वतंत्रता सेनानी, 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस, 12404 जयपुर-इलाहाबाद, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 12402 मगध एक्सप्रेस, 12428 रीवां एक्सप्रेस आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed