फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   train hit tha animal

मालगाड़ी से कटा मवेशी, बीच रास्ते फंसी दस ट्रेनें

Mon, 26 Aug 2019 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
train hit tha animal
प्रयागराज। इलाहाबाद-मिर्जापुर रेलखंड के करछना रेलवे स्टेशन के निकट मुगलसराय की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से एक मवेशी कट गया। उसका शव इंजन में फंस जाने की वजह से ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया। इस आपाधापी में दो घंटे तक डाउन लाइन पर रेल संचालन ठप रहा। इससे बीच रास्ते कामाख्या, पुरुषोत्तम, मगध एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनों को जहां का तहां रोकना पड़ा। मालगाड़ी के इंजन से मवेशी का शव निकालने के बाद ही संबंधित रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह 5.14 बजे करछना स्टेशन पार करने के बाद किलोमीटर संख्या 801/16 से एक मालगाड़ी पास हुई। मेन डाउन लाइन पर चल रही मालगाड़ी के इंजन के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। इंजन की चपेट में आने से मवेशी के शरीर का काफी भाग इंजन में ही फंस गया। इस बीच मालगाड़ी वहीं डाउन लाइन पर ही रुक गई। इसकी खबर प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम को की गई। सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम ने डाउन लाइन पर चल रही लोकमान्य तिलक-कामाख्या, लोकमान्य तिलक-भागलपुर, मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस और पांच मालगाड़ियों को रोक लिया।
विज्ञापन

ट्रेनों को रोक लिए जाने से उसमें बैठे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। इस बीच रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मालगाड़ी के इंजन में फंसे मवेशी के शव को निकाला गया। इसके बाद मालगाड़ी सुबह 07.07 बजे भीरपुर लूप लाइन भेजी गई। सुबह 7.18 बजे मालगाड़ी लूप लाइन पहुंची। इसके बाद ही संबंधित रूट पर डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने कहा कि आरपीएफ और रेलकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने जानवर रेलवे ट्रैक पर न छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed