फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   train allahabad

44 दिन इलाहाबाद से रेल यात्रियों को सफर पड़ेगा महंगा

Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
train allahabad
other
इलाहाबाद में लगने वाले माघ मेला अवधि में रेलवे यात्रियों से मेला सरचार्ज वसूले जाने की कार्रवाई करेगा। मेला सरचार्ज 12 जनवरी से 24 फरवरी तक रेलवे वसूलेगा। मेला सरचार्ज की जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी एवं फर्स्ट एसी की श्रेणी में अलग-अलग दरें हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्री सुविधाएं बढ़ाने की एवज में ही मेला सरचार्ज लिया जाता है।
विज्ञापन

माघ मेला इस बार 12 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहा है।

इसका समापन 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर होगा। इस अवधि में 14 को मकर संक्रांति, 27 को मौनी अमावस्या, एक फरवरी को बसंत पंचमी, 10 फरवरी को माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व होंगे। मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें, अतिरिक्त टिकट एवं रिजर्वेशन काउंटर आदि  इंतजाम करता है। इसकी एवज में रेलवे यात्रियों से मेला सरचार्ज लेगा। जनरल और स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को 05 रुपये, थर्ड एसी के यात्रियों को 10 रुपये, सेकंड एसी के यात्रियों को 15 एवं फर्स्ट एसी के यात्रियों को मेला सरचार्ज के रूप में 20 रुपये चुकाने होंगे। जिन यात्रियों ने पूर्व में टिकट रिजर्व करवाएं हैं उनसे मेला सरचार्ज सफर के दौरान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed