{"_id":"5d9b7dfc8ebc3e93d47d751a","slug":"trailer-on-the-youth-going-to-immerse-the-idol-of-the-house-allahabad-news-ald2569553115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की मूर्ति विसर्जित करने जा रहे युवकों पर चढ़ गया ट्रेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की मूर्ति विसर्जित करने जा रहे युवकों पर चढ़ गया ट्रेलर
विज्ञापन
कुंडा के बेती बाईपास के पास ट्रक में फंसी बाइक।
- फोटो : PRATAPGARH
दोपहर में नवमी के हवन के बाद घर की मूर्ति विसर्जित करने जा रहे दो युवकों की बाइक में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। बाइक को काफी दूर तक ट्रेलर घसीटता हुआ लेकर गया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर एक अन्य घटना में टेम्पो पलटने से पांच लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के पुराना कुंडा निवासी अखिलेश सरोज (30) पुत्र सुरेश सरोज ने घर में कलश बैठाया था। हर दिन पूजा होने के बाद सोमवार नवमी को उसने हवन किया। इसके बाद फूल, पूजा सामाग्री सहित मूर्ति आदि एक झोले में लेकर उसे जलाशय में डालने के लिए निकला था। इस दौरान उसके चाचा बृजेश का पुत्र अखिलेश सरोज (25) भी उसके साथ हो लिया।
बेती की तरफ जाते समय बाईपास रोड को पार करने के समय एक ट्रेलर आ गया। बचने का उसने प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। ट्रेलर उसकी बाइक सहित दोनेां घसीटता हुआ बेती पर बनी एक दुकान में घुस गया। हालांकि दुकान में कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर भाग निकला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर एक अन्य घटना में रविवार की शाम कुंडा से जमेठी की तरफ जा रहा टेम्पो पुरबियन का पुरवा के पास पलट गया।
इससे इसमें बैठे जमेठी निवासी सीता देवी (35)पत्नी अनिल, गुलाबकली (36)पत्नी राम दुलारे, गौरव तिवारी (10)पुत्र अनिल, सौरभ तिवारी (18)पुत्र सुनील, गिरिराज (8) पुत्र अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

कुंडा के बेंती बाईपास पर ट्रक से हुई बाइक दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग।- फोटो : PRATAPGARH