फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic jam demanding ROB on Bakshibandh.

बक्शीबांध पर आरओबी के लिए किया चक्काजाम

Sun, 31 Mar 2019 06:43 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam demanding ROB on Bakshibandh.
ब्रिज
प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का अधिक संचालन क्या शुरू हुआ, बक्शीबांध पर जाम की समस्या और बढ़ गई। शनिवार की सुबह रेलवे फाटक काफी देर के लिए बंद हो गया, जिससे वहां भीषण जाम लग गया। परेशान लोगों का धैर्य जवाब दिया तो उन्होंने चक्काजाम कर दिया। रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मांग शुरू कर दी। इस बीच खबर मिली की उत्तर रेलवे के जीएम भी प्रयागघाट से प्रयाग जा रहे हैं। लोगों ने उनकी स्पेशल ट्रेन को रोक दिया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक फाटक पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


दरअसल, कुंभ मेले के महाशिवरात्रि स्नान पर्व के दो दिन बाद से ही प्रयाग और इलाहाबाद जंक्शन की नौचंदी एक्सप्रेस, हरिद्वार, गंगा गोमती, ऊंचाहार, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रयागघाट शिफ्ट कर दी गईं हैं। प्रयागघाट से प्रयाग जंक्शन जाने एवं आने के दौरान बक्शीबांध फाटक कई बार बंद किया जाता है। यहां मोड़ होने की वजह से ट्रेन धीमी गति से भी गुजरती है। इस वजह से फाटक काफी देर तक बंद रहता है। ऐसे में वहां नियमित जाम लगता है। यहां लंबे समय से आरओबी बनाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। कुंभ के पूर्व एक बार प्लान बना भी, लेकिन समय कम होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


अब शनिवार की सुबह जीएम स्पेशल और उसके बाद कुछ अन्य ट्रेनों के आवागमन के दौरान बक्शी बांध फाटक काफी देर बंद रहा। सुबह के समय ऑफिस एवं अन्य कामकाज से जा रहे लोग वहां जाम में फंस गए। इससे उनका धैर्य जवाब दे गया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस बीच प्रयागघाट से प्रयाग आ रही जीएम स्पेशल के आगे भी लोग खड़े हो गए। ट्रेन में जीएम उत्तर रेलवे टीपी सिंह भी थे। लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। जीएम ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। इस दौरान पंकज पांडेय, मनोज कुशवाहा समेत तमाम स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शी बांध पर दो क्रॉसिंग, आरोबी बहुत जरूरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बक्शीबांध पर प्रयाग स्टेशन की रेलवे क्रासिंग ही थी, लेकिन प्रयागघाट रेलवे स्टेशन शुरू होने के बाद दूसरी क्रॉसिंग भी शुरू हो गई। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि लोग एक क्रॉसिंग से छूटते हैं और दूसरी का गेट बंद हो जाता है। घंटों जाम में ही फंसे रहना पड़ता। लोगों ने यहां जल्द से जल्द आरओबी बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि अब गर्मी शुरू हो गई और स्कूल भी खुल गए हैं। ऐसे ही यहां जाम लगता रहा तो किसी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है। 


लाखों की आबादी प्रभावित
बक्शीबांध से दारागंज, बक्शी कला, बक्शी खुर्द, कच्ची सड़क, छोटा बघाड़ा आदि के लाखों लोग गुजरते हैं। इसके अलावा बांध से छोटा बघाड़ा जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाली मानवरहित क्रॉसिंग को बंद कर उसका रास्ता प्रयागघाट क्रॉसिंग से जोड़ दिया गया है। ऐसे में प्रयागघाट रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति विकराल होती चली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed