{"_id":"61ba3b6194d2ec15956cb39c","slug":"traders-demonstrated-against-gst-in-clothing-and-footwear-allahabad-news-ald3227614179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े और फुटवियर में जीएसटी के विरोध में कारोबारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े और फुटवियर में जीएसटी के विरोध में कारोबारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रयागराज। कपड़ों और फुटवियर में जीएसटी बढ़ाने की तैयारी के विरोध में कारोबारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हुए प्रदर्शन में व्यापारियों ने मंडी शुल्क लागू किए जाने का भी विरोध किया। इस दौरान नारेबाजी कर कारोबारियों ने पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
यहां कारोबारियों ने कहा कि अगले वर्ष की शुरूआत से सरकार द्वारा कपड़ों और फुटवियर में जीएसटी लगाने की तैयारी है। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें कपड़े और फुटवियर में जीएसटी स्वीकार नहीं है। एडीएम सिटी कार्यालय के समक्ष हुए प्रदर्शन में व्यापारियों ने कहा कि अगर जीएसटी लगा तो संबंधित कारोबारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा। आज जनता पर भी इसका बोझ पड़ेगा। संगठन के जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी और महानगर अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर देशवासी की मूलभूत सुविधाए हैं, महंगाई भी चरम पर है। ऐसी स्थिति में अगर कपड़े और फुटवियर में जीएसटी लगता है तो आम आदमी टूट जाएगा। व्यापारियों ने मंडी शुल्क को भी वापस लिए जाने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा, निखिल पांडेय, मनीष कुमार गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, प्रशांत पांडेय, राजेश केसरवानी, मुसाब खान, रोशनी अग्रवाल, अनुराधा त्रिपाठी, प्रियंका पराशर, स्वारिका भरद्वाज, पूनम तिवारी आदि मौजूद रहीं ।