{"_id":"5d9e3e798ebc3e014232808e","slug":"traders-burnt-the-demon-like-plastic-allahabad-news-ald2570627147","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने प्लास्टिक रूपी दानव का किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने प्लास्टिक रूपी दानव का किया दहन
विज्ञापन
Traders burnt the demon like plastic
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने प्लास्टिक रूपी दानव का किया दहन
0 सुलाकी चौराहे पर पुतला दहन के बाद वितरित किए कपड़े के थैले
प्रयागराज। विजयदशमी पर अखिल भारतीय व्यापार मंडल की ओर से सुलाकी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने 12 फीट के प्रतीकात्मक प्लास्टिक के दानव का दहन किया। व्यापारियों ने लोगों को संकल्प दिलाया कि वह कभी भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री अमर वैश्य मुन्ना भइया के नेतृत्व में एकत्र हुए व्यापारियों ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ही विजयदशमी का पर्व है। भगवान राम ने विजय दशमी के दिन रावण का वध किया था। उसी तरह पर्यावरण तथा मानव जीवन के कल्याण के लिए पीएम मोदी का प्लास्टिक मुक्त भारत का आवाहन स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मानव जीवन में जहर घोलने का कार्य कर रहा है। पुतला दहन के बाद वहां मौजूद लोगों को कपड़े का थैला वितरित किया गया। इस अवसर पर उमेश गुप्ता, प्रमोद बंसल, शिवबाबू गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, शुभम केसरवानी, संतोष गुप्ता, अनिल गुप्ता, बसंत लाल आजाद आदि मौजूद रहे।