फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traders and consumers are confused about GST slabs

Prayagraj News: जीएसटी के स्लैब को लेकर उधेड़बुन में व्यापारी और उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Traders and consumers are confused about GST slabs
आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पीएम मोदी द्वारा 15 अगस्त को जीएसटी दरों में बदलाव का एलान करने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बनीं जीएसटी दरों पर मंत्री समूह ने केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत मौजूदा पांच स्लैब खत्म करके इसे सिर्फ दो स्लैब पांच और 18 प्रतिशत में बदलने पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन

व्यापारी एवं उद्यमी इस निर्णय का स्वागत तो कर रहे हैं लेकिन अभी उन्हें यह नहीं मालूम कि इन दो नए स्लैब में कौन-कौन सी वस्तुएं शामिल होंगी। इसका असर बाजार पर पड़ने लगा है। पीएम मोदी द्वारा 15 अगस्त को दिए गए भाषण के बाद से अधिकांश व्यापारियों और उद्यमियों का एक ही सवाल है कि अब किस प्रोडक्ट पर टैक्स कम लगेगा और किस पर ज्यादा।
विज्ञापन

कारोबारी हेम चावला ने बताया कि उन्हें एक चार पहिया वाहन खरीदना है। मौजूदा समय में चार पहिया वाहन पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अब 28 की जगह 18 फीसदी जीएसटी लग सकता है। ऐसे में अगर अभी वाहन खरीदा तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एक फार्मा कंपनी में काम करने वाले बृजेश श्रीवास्तव को भी बाइक खरीदनी है। उन्होंने भी अब जीएसटी स्लैब जारी होने के बाद ही बाइक खरीदने की बात की है।
कारोबारी मो. कादिर ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद से होली तक लगातार त्योहार होते हैं। दिवाली बाद सहालग भी शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी ने दिवाली के पूर्व नया जीएसटी स्लैब लागू करने की घोषणा की है। इस कारण कपड़े, मोबाइल, टीवी, एयर कंडीशनर, कार, बाइक, स्कूटी आदि की दरों में कमी संभावित है। अधिकांश लोग अब खरीदारी के लिए इंतजार कर रहे हैं।


दिवाली नहीं, दशहरे के आसपास लागू हो नया स्लैब
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि वर्तमान समय में ग्राहक खरीदारी को लेकर असमंजस में हैं। सरकार नया स्लैब दीपावली के मौके पर लागू कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो धनतेरस और छोटी दिवाली पर बिक्री प्रभावित होगी और दुकानदारों का त्योहार खराब होगा। वास्तव में अगर सरकार इसका लाभ ग्राहकों को देना चाहती है तो उसे दशहरा के आसपास इसे लागू कर देना चाहिए। इससे दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed