{"_id":"58601b554f1c1b2941eeb688","slug":"traders-also-will-enter-into-the-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी भी उतरेंगे चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी भी उतरेंगे चुनाव मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रयाग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को आयोजित व्यापारिक गोष्ठी में नोटबंदी से कारोबार पड़ने वाले प्रभाव, जीएसटी एवं आगामी विधानसभा में उनकी भूमिक ा पर प्रमुखता से चर्चा हुई। गोष्ठी में बैंकिंग प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई।
कीडगंज स्थित पंजाबी सभा भवन में हुई गोष्ठी में व्यापारियों ने कहा कि नोटबंदी के बाद व्यापार और उद्योग काफी अधिक प्रभावित हुए हैं। नगदी की समस्या के कारण भुगतान में दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से कामगार खाली बैठे हैं। ज्यादातर छोटे व्यापारियों को अभी बैंकिंग प्रणाली का समुचित ज्ञान नहीं है। इसकी वजह से उनके लिए कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इलाहाबाद कंप्यूटर एसोसिएशन के शिवशंकर सिंह ने व्यापारियों को बैंकिंग प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही तमाम सुविधाओं से अवगत कराया। इलाहाबाद टिम्बर एसोसिएशन के संजय अग्रवाल ने जीएसटी के प्रस्ताव पर आपत्ति की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या ऐसे व्यापारियों की है जिन्हें कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है। ऐसे में जीएसटी में संशोधन और सरलीकरण करना चाहिए। ऑनलाइन की अनिवार्यता समाप्त कर मैनुअल फॉर्म की सुविधा दी जानी चाहिए।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अंकित कुशवाहा एवं व्यापार मंडल के राकेश चौरसिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में व्यापारियों को अपना प्रतिनिधि सुनिश्चित करना चाहिए। तय हुआ कि चुनाव में व्यापारी अपने प्रत्याशी उतारेंगे और उन्हें विजयी बनाने का पुरजोर प्रयास करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोई भी कानून बनाने के लिए छोटे और ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों का ध्यान रखे, ताकि यह व्यापारी राष्ट्रीय धारा से जुड़े रहें। गोष्ठी में मौजूद नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आठ जनवरी को केपी कॉलेज मैदान में होने वाले व्यापारी महासम्मेलन में पहुंचने की अपील की। व्यापारियों ने इस पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। गोष्ठी का संचालन अरुण केसरवानी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुहैल अहमद ने किया। इसमें गुरुचरन अरोरा, राना चावला, शानू यादव, केशव मोहन, कादिर भाई, ललित मोहन गुप्ता, अंकित अरोरा, धनंजय सिंह, मनीलाल केसरवानी, रमेश गुप्ता, इरशाद उल्ला, दुर्गा गुप्ता, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।