फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   traders advocates help in disaster relief fund

आपदा राहत कोष, कारोबारियों ने की मदद

Wed, 01 Apr 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
traders advocates help in disaster relief fund
traders advocates help in disaster relief fund - फोटो : CITY DESK
कोरोना आपदा में समाज के अनेक वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद की है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता गोविंद कुमार सक्सेना ने पचास हजार रुपये की धनराशि दान में दी है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सपा नेता श्यामा चरण गुप्त ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग करते हुए डीएम को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक देते वक्त विदुप अग्रहरि, विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुधाकर पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मातृस्नेह फाउंडेशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51,000 रुपये का चेक दानस्वरूप दिया गया।
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.जीएस तोमर ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये का योगदान दिया है।
लेखपालों ने भी एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष राजकुमार सागर ने बुधवार को डीएम को इस आशय का पत्र सौंपा।
जरूरतमंदों के लिए घर-घर से भी मांगा जा रहा भोजन
लॉक डाउन के दौरान मजदूरों, बेसहारा लोगों की मदद केलिए घरों से भी मांगकर भोजन जुटाया जा रहा है। कीडगंज ,आजाद नगर, रामबाग में प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति के लिए खाना मांगा गया। रामबाग के संदीप गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के युवकों की टोली बनाकर प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति के लिए भोजन मांगा गया। कीडगंज में शरद द्विवेदी , मनोज कुशवाहा आदि जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद नगर मोहल्ले में शरद मिश्रा, सर्वजीत सिन्हा ,अजय कुमार आदि ने भी मोहल्ले वालों से एक-एक व्यक्ति के लिए अतिरिक्त खाना बनाने की अपील की है । साउथ मलाका के रितेश मिश्रा उर्फ आशु पंडित, मनोज मिश्रा ,जय प्रकाश द्विवेदी आदि खुद ही भोजन बनाकर रिक्शा चालक, ट्राली चालकों को बांट रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने इस पहल की सराहना की है।
कारोबारियों ने मलिन बस्तियों में पहुंचाई मदद
एंटी करप्शन मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष अवध लालू मित्तल, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री लालू मित्तल, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री सुहेल अहमद, नरेश कुंद्रा, कादिर भाई, चन्नी, श्याम, पार्षद साहिल अरोड़ा, अखिल भारतीय वैश्य एकता महासम्मेलन के जिला महामंत्री राम जी जैन, नगर मंत्री मनीष केसरवानी,अग्रवाल समाज से अरुण अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, संजय अग्रवाल इनरव्हील ईस्ट की श्वेता मित्तल आदि की अगुवाई में

करेलाबाग कुष्ठ आश्रम, करेलाबाग मलिन बस्ती, सदियापुर,ककरहा घाट, करेली, बेनीगंज, करेली मलिन बस्ती, नूरुल्लाह रोड नाला बस्ती, करेली लेबर कॉलोनी आदि जगहों पर सब्जी, दूध और खाने के पैकेट बांटे गए।

traders advocates help in disaster relief fund

traders advocates help in disaster relief fund- फोटो : CITY DESK

traders advocates help in disaster relief fund

traders advocates help in disaster relief fund- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed