फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tractor lost control and overturned in a roadside drain, driver died

Prayagraj News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tractor lost control and overturned in a roadside drain, driver died
थाना क्षेत्र के उल्दा गांव में रविवार दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से चालक का शव निकाला।
विज्ञापन

ज्ञानचंद सिंह उर्फ पिंटू (28) पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी बैदवार थाना कोरांव अपने पड़ोसी गांव उल्दा में ट्रैक्टर लेकर जोताई करने गया था। रविवार दोपहर बाद खेत की जोताई कर ट्रैक्टर लेकर वह घर लौट रहा था। उल्दा गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित नाले में पलट गया। हादसे में ज्ञानचंद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रैक्टर पलटा था, उस स्थान पर बिजली का तार गया हुआ है। जैसे ही ट्रैक्टर नाले में पलटा, बिजली का तार उसके गले में फंस गया। इससे अंदेशा है कि ट्रैक्टर चालक की मौत पानी में डूबने या करंट से हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मृतक ज्ञानचंद की माता रामकली, पत्नी विमलेश, छोटे भाई संदीप के अलावा उसकी दो बेटियां आंशी, आज्ञा और बेटे आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed