{"_id":"5aad75504f1c1bb8758b60ef","slug":"township-to-make-ada-naini","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए नैनी में बनाएगा टाउनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए नैनी में बनाएगा टाउनशिप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Maloya Flats
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) नैनी में आधुनिक सुविधाओं वाली एक टाउनशिप का निर्माण करेगा। शनिवार को एडीए की 119 वीं बोर्ड की बैठक में नैनी स्थित लेप्रेसी मिशन चौराहे पर टाउनशिप बनाए जाने की स्वीकृति दी गई। यह टाउनशिप 35 हेक्टेयर भूमि पर बनाई जाएगी। इस योजना में उच्च स्तरीय स्टार वाले दो होटल की भूमि का भी प्रावधान किया गया है।
मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के सुनियोजित विकास के लिए टाउन शिप में दस उच्च स्तरीय व्यावसायिक भवन/ शॉपिंग मॉल की भी व्यवस्था की गई है। इस टाउन शिप में एडीए ने होटल के लिए दो भूखंड तथा स्कूल/कालेज के लिए भी दो भूखंडों का प्रावधान किया है। इस योजना में बड़े आवासीय भवनों के निर्माण के लिए कुल नौ भूखंड रहेंगे। इसमें 18 बहुमंजिली इमारतें बनाई जाएंगी। बोर्ड की बैठक में संबंधित टाउन शिप का मैप एवं मॉडल भी अफसरों को दिखाया गया। बताया गया कि इस योजना में 60 एलआईजी/ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कम्यूनिटी सेंटर, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, बहुमंजिले गेट युक्त आवास के साथ उच्च स्तरीय शोरूम का भी प्रावधान किया गया है। इस योजना को अल्ट्रा माडर्न टाउनशिप के रूप में ग्रीन बिल्डिंग की संकल्पना के आधार पर तैयार कराया जाएगा। बैठक में डीएम सुहास एलवाई, एडीए वीसी भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम कौशांबी मनीष कुमार, एडीए के जोनल अफसर गुडाकेश शर्मा, पीएन यादव आदि अफसर मौजूद रहे।
कुंभ के पूर्व सिविल लाइंस में आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों में एकरूपता लाने के लिए एक ही रंग में रंगा जाएगा। लखनऊ के हजरत गंज में यह प्रयोग किया जा चुका है। इसी तर्ज में यहां भी सभी भवनों को एक ही रंग में रंगा जाएगा। ताकि कुंभ के दौरान देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच इलाहाबाद शहर की आकर्षक छवि बने। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष के अनुमोदन से एक विशेषज्ञ व्यक्ति तथा नागरिकों के प्रतिनिधि के रूप में दो विशिष्ट व्यक्तियों को रखा जाएगा। समिति ही सड़कों तथा रंग का चयन करेगी। इसके अलावा पीएम आवास योजना के तहत जलालपुर घोषी क्षेत्र में भू-उपयोग परिवर्तन एवं कौशाम्बी जिले के उमरपुर तालुका में कृषि से सार्वजनिक एवं अर्धसार्वजनिक सुविधाएं भू-उपयोग में परिवर्तन के प्रस्ताव को शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। कालिंदीपुरम आवास योजना में एक पेट्रोल पंप तथा अन्य व्यवसायिक क्रिया के लिए आवासीय सह व्यवासायिक से व्यावसायिक उपयोग में भू-उपयोग परिवर्तन किए जाने की भी स्वीकृति दी गई। अन्य योजनाओं के लिए एडीए ने कंसलटेंट का टेंडर रखे जाने की भी स्वीकृति दी।
विज्ञापन
एडीए बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रस्तावित बजट के चालू मदों को भी स्वीकृति दी गई। कुल प्रस्तावित बजट 936.49 करोड़ रुपये का रहा। 415.82 करोड़ रुपये पिछले वर्ष का अवशेष है। बजट में राजस्व आय 357.63 करोड़ एवं पूंजीगत आय 543.05 करोड़ रुपये दर्शाई गई है।