फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tourist bus driver dies after coming under high voltage wire, 42 passengers in the bus had a narrow escape

प्रयागराज : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से टूरिस्ट बस खलासी की मौत, बस में सवार 42 यात्री बाल-बाल बचे

Wed, 03 Jan 2024 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 07:02 PM IST
सार

बुधवार शाम चार बजे टूरिस्ट बस पर 42 लोग सीतामढ़ी भदोही जा रहे थे। हंडिया के रामनगर गांव के पास बस के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए खलासी बस के ऊपर चढ़ा।

विज्ञापन
Tourist bus driver dies after coming under high voltage wire, 42 passengers in the bus had a narrow escape
घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत पुलिस चौकी बरौत की ग्रामसभा रामनगर में टूरिस्ट बस से सीतामढ़ी जा रहा खलासी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे टूरिस्ट बस पर 42 लोग सीतामढ़ी भदोही जा रहे थे। हंडिया के रामनगर गांव के पास बस के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए खलासी बस के ऊपर चढ़ा। इस बीच वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। झटका लगने से वह बस से नीचे गिर गया और सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी हंडिया धर्मेंद्र दुबे, चौकी प्रभारी बरौत विनय शुक्ला मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कमल (35) निवासी ग्राम चोमा, 17 मोहन बड़ोदिया, जिला मालवा मध्य प्रदेश के नाम से हुआ। बस चालक मनोहर ने बताया कि बस पर कुल 42 लोग सवार थे। ग्राम सुसनेर, आगर, जिला मालवा से 28 दिसंबर को लेकर टूर पर निकला था। प्रयागराज संगम स्नान के बाद अब सीतामढ़ी भदोही जा रहे थे। उसके बाद वाराणसी सहित अन्य धर्मस्थलों पर जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed