{"_id":"5dc9be818ebc3e5afe1987bd","slug":"total-3-60-lakh-applications-for-uptet-allahabad-news-ald259914654","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीटीईटी के लिए कुल 3.60 लाख आवेदन
सचिव ने कहा अंतिम तिथि का न करें इंतजार, आवेदन के बाद फाइनल प्रिंट 20 नवंबर तक अवश्य निकाल लें अभ्यर्थी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए अब तक कुल 432813 पंजीकरण और 360621 आवेदन आए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक में कुल मिलाकर 532697 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
सचिव की ओर से कहा गया है कि जो अभ्यर्थी आवेदन पूरा करने के बाद फाइनल प्रिंट नहीं निकाल सके हैं, वह अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ही फाइनल आवेदन का प्रिंट निकाल लें। सचिव की ओर से कहा गया है कि अंतिम तिथि 20 नवंबर के पूर्व अनिवार्य रूप से आवेदन प्रक्रिया पूरी करके प्रिंट निकाल लें। 20 नवंबर के बाद आवेदकों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि समय से प्रिंट नहीं निकालने वालों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। अधूरे एवं अपूर्ण आवेदन पत्रों को प्रथम दृष्टया निरस्त माना जाएगा। इस संबंध में कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।