फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tornado burns heat, lightning, light rain

आंधी ने तोड़ा तपिश का गुमान, बिजली गुल, हल्की बारिश

Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tornado burns heat, lightning, light rain
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तूफान का खतरा तो टला लेकिन धूल भरी आंधी परेशानी का कारण बनी। रविवार रात तेज रफ्तार आंधी संग हल्की बारिश ने तपिश का गुमान तोड़ा और बिजली ले उड़ी। एहतियातन काटी गई बिजली देर रात तक आंख मिचौली का खेल खेलती रही। दिन में पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 24 घंटे में तापमान करीब 5 डिग्री बढ़ा। दिन में तेज धूप के बाद रात में मौसमी चक्रवात से बदला मौसम गर्मी से राहत दे गया। गरज चमक के साथ तेज बौछारों ने मौसम सुहाना बना दिया।
विज्ञापन


संगम नगरी में स्थानीय चक्रवात प्रभावी रहने से पारे के छलांग लगाने के बाद भी रात में शुष्क गर्मी से ठंडी हवाओं ने राहत दिलाई।  मई महीने में अभी तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। शाम को धुमंतू बादलों ने डेरा जमाया तो मौसम बदलने का अंदेशा हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे तेज हवाएं देखते ही देखते आंधी में बदल गईं। बाद में शुरू हुई बूंदाबांदी जो कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश में बदल गई। आंधी से जनहानि या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। पेड़ों की टहनियां टूटने के साथ कहीं-कहीं बिजली के तार ही टूटे हैं। होर्डिंग्स और बैनर भी फट गए।
विज्ञापन


धूल भरी आंधी से बिजली व्यवस्था सर्वाधिक प्रभावित हुई। पहले एहतियातन काटी गई बिजली रात तक रुलाती रही। पुराने शहर के कई मोहल्लों में शार्ट सर्किट और तार टूटने से रात भर बिजली की समस्या बनी रही। उन इलाकों में ज्यादा स्थिति खराब हुई जहां इन दिनों पोल शिफ्टिंग का काम चल रहा है। सिविल लाइंस, अशोक नगर, अतरसुइया, करेली, अल्लापुर, बैरहना, बलुआघाट, साउथ मलाका समेत कई इलाकों में बिजली रात भर आती जाती रही। हालांकि शिकायत पर रात में फाल्ट दूर कराया गया लेकिन कई स्थानों पर लोगों ने अंधेरे में ही रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक कई दिन बाद अचानक बढ़े तापमान से मौसमी संक्रमण प्रभावी हुआ। और रात के तापमान में अंतर के कारण बढ़ी विषमता ने आंधी-बारिश के लिए अनुकूल माहौल बनाया। दिन में तेज गर्मी और फिर रात में ठंडी हवाएं चलने से स्थानीय चक्रवात सक्रिय होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया। रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में बादलों का डेरा रहा और ठंडी पुरवा हवाएं चलती रहीं। उन्होंने बताया कि अभी मौसम बदलने की संभावना बनी है, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज गर्मी अपना प्रभाव दिखाएगी।


मई के महीने में हर दिन मौसम बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर की विषमता मौसम बदलने का कारण बना है। नमी का स्तर भी असंतुलित है। सूरज के तेवर में आने के साथ ही आंधी फिर बारिश या बूंदाबांदी संग चलने वाली हवाएं तपिश से राहत दिला रही हैं।
एक मई
अधिकतम -  34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम    -  24.3 डिग्री सेल्सियस
दो मई
अधिकतम -  37.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम    -  25.2 डिग्री सेल्सियस
तीन मई
अधिकतम -  32.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम    -  20.6 डिग्री सेल्सियस
चार मई
अधिकतम -  35.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम    -  23.6 डिग्री सेल्सियस
पांच मई
अधिकतम -  38.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम    -  26.1 डिग्री सेल्सियस
छह मई
अधिकतम -  42.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम    -  27.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed