{"_id":"617d89bd0d2ea56fb7668ffc","slug":"today-prayagraj-will-have-direct-air-connectivity-with-12-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान : आज 12 शहरों से प्रयागराज का सीधा हो जाएगा हवाई संपर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान : आज 12 शहरों से प्रयागराज का सीधा हो जाएगा हवाई संपर्क
Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार 31 अक्तूबर को प्रयागराज का इंदौर से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा यहां से सीधी फ्लाइट शुरू करने के साथ ही प्रयागराज की सीधी हवाई कनेक्टिविटी देश के 12 प्रमुख शहरों से हो जाएगी। इस दौरान 16 दिन के अंतराल के बाद प्रयागराज-पुणे फ्लाइट का भी संचालन शुरू हो जाएगा। पुणे एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत की वजह से यह विमान 15 अक्तूबर से निरस्त चल रहा है।
वर्तमान समय प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट संचालित हो रही है। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, गोरखपुर, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून, पुणे, कोलकाता, मुंबई और बंगलूरू के लिए भी सीधी फ्लाइट प्रयागराज से चल रही है। अब इंदौर के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद प्रयागराज से कुल 12 शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी। कोलकाता फ्लाइट पिछले कुछ दिनों से निरस्त चल रही है, लेकिन अगले माह इंडिगो द्वारा इसे शुरू किया जा सकता है।
बता दें कि कुंभ मेले के बाद अप्रैल 2019 तक जेट एयरवेज द्वारा इंदौर फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन हो रहा था लेकिन कंपनी बंद हो जाने की वजह से यह सेवा बंद हो गई। फिलहाल अब इंदौर के लिए इंडिगो द्वारा एटीआर श्रेणी का विमान रविवार से शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रयागराज एयरपोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज-इंदौर, दोपहर 12.10-2.15 बजे
इंदौर-प्रयागराज, दोपहर 2.45-4.35 बजे