फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today is as auspicious as Dhanteras, business of more than Rs 150 crore is expected in Prayagraj.

Prayagraj : धनतेरस जैसा ही शुभ योग आज, प्रयागराज में 150 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद

Thu, 24 Oct 2024 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 01:22 PM IST
सार

पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसी वजह से तमाम लोगों ने धनतेरस के मौके पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ से बचने के लिए बृहस्पतिवार को ही खरीदारी की योजना बनाई है। पुष्य नक्षत्र के मौके पर सिविल लाइंस स्थित मनमोहन ज्वेल्स, राजवंश ज्वैलर्स, चड्ढा ज्वैलर्स, राणा ज्वैलर्स, आधुनिक ज्वैलर्स आदि ज्वैलरी शोरूम में खासी तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Today is as auspicious as Dhanteras, business of more than Rs 150 crore is expected in Prayagraj.
ज्वेलरी शॉपिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली के पूर्व धनतेरस का दिन आभूषण, वाहन आदि की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस जैसा ही शुभ योग बृहस्पतिवार 24 अक्तूबर को भी है। क्योंकि बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र के मौकेे पर संगमनगरी में बेहतर कारोबार की उम्मीद व्यापारियों ने लगाई है। सराफा, ऑटो एवं इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। बाजार के जानकारों का कहना है कि बृहस्पतिवार को ही प्रयागराज में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है।

विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसी वजह से तमाम लोगों ने धनतेरस के मौके पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ से बचने के लिए बृहस्पतिवार को ही खरीदारी की योजना बनाई है। पुष्य नक्षत्र के मौके पर सिविल लाइंस स्थित मनमोहन ज्वेल्स, राजवंश ज्वैलर्स, चड्ढा ज्वैलर्स, राणा ज्वैलर्स, आधुनिक ज्वैलर्स आदि ज्वैलरी शोरूम में खासी तैयारी की गई है।
विज्ञापन


सोना एवं चांदी के लगातार बढ़ रहे दाम को देखते हुए इन सभी ज्वैलर्स की ओर से ग्राहकों को तमाम तरह के ऑफर भी दिए गए जाने की बात कही गई है। आधुनिक ज्वैलर्स से सुमित सेठ ने उम्मीद जताई है कि पुष्य नक्षत्र पर सराफा बाजार अच्छा जा सकता है। कहा कि शोरूम में बेहतर डिजाइन के आभूषण उपलब्ध है। मनमोहन ज्वेल्स के नीरज मेहरोत्रा ने बताया कि सोने, कुंदन एवं टेंपल आभूषण की बनवाई पर 25 फीसदी की छूट का ऑफर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर ऑटो सेक्टर में भी अन्य दिनों के मुकाबले वाहनों के शोरूम में ग्राहकों की ज्यादा चहल पहल होने की उम्मीद है। सरस्वती मोटर्स के अंकित राज श्रीवास्तव ने बताया कि मारुति की तमाम कारों की डिमांड बरकरार है। कुछ लोगों ने बुकिंग भी करवाई है। डी हुंडई के देवर्षि अग्रवाल ने बताया कि कार बाजार इधर अच्छा जा रहा है। चार पहिया बाजार में हुंडई की अपनी अलग पहचान है। इस वजह से हुंडई की कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है। कहा कि पुष्य नक्षत्र पर भी आम दिनों के मुकाबले ज्यादा चहल पहल हो सकती है। उधर दो पहिया वाहन बाजार में भी लोगों ने बाइक की एडवांस बुकिंग करवाई है।

इलेक्ट्रानिक्स बाजार में दिया जा रहा कैशबैक ऑफर

इलेक्ट्रानिक्स बाजार की बात करें तो टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि की बृहस्पतिवार को अच्छी खरीदारी की उम्मीद कारोबारियों ने जताई है। सिविल लाइंस स्थित केके सेल्स के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी उत्पादों पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। 43 एवं 55 इंच वाली एलईडी टीवी की डिमांड ज्यादा है। एआई बेस्ड फ्रिज को भी लोग खरीद रहे हैं।

इसके अलावा एप्पल डिवाइस की भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इसी तरह मेगा इलेक्ट्रानिक्स के विजय अग्रवाल ने कहा कि वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी टीवी के अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कारोबारी विपिन गुप्ता ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर आई फोन एवं लैपटॉप को लेकर लोगों मेें क्रेज है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र के मौके पर 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो संगमनगरी में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed