फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today, hearing of the case related to CM Yogi

सीएम योगी से संबंधित मुकदमे की सुनवाई आज

Thu, 11 Jul 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Today, hearing of the case related to CM Yogi
Today, hearing of the case related to CM Yogi
सीएम योगी से संबंधित मुकदमे की सुनवाई आज
विज्ञापन

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से संबंधित मुकदमे की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में शुक्रवार को होगी। क्रास केस से संबंधित पक्षकारों द्वारा दाखिल निगरानी याचिका तलत अजीज बनाम सरकार और योगी आदित्य नाथ आदि तथा चन्द्रसेन सिंह बनाम सरकार और तलत अजीज आदि कोर्ट में सुनवाई के लिए महराजगंज जिला न्यायालय से आई है।

घटना 10 फरवरी 1999 की महराजगंज के कोतवाली थाने की है। एक जुलूस निकालने के दौरान सपा नेता तलत अजीज के गनर सत्यप्रकाश की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसमें योगी आदित्यनाथ और उनके समर्थकों पर बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला आदि का मुकदमा दर्ज हुआ। योगी पक्ष ने भी क्रास एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच केबाद दोनों मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पुलिस की एफआर को कोर्ट में चुनौती दी गई। एसीजेएम कोर्ट ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज कर लिया। इसके बाद सीजेएम महराजगंज ने 13 मार्च 2018 को दोनों परिवाद खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ दोनों पक्षों ने निगरानी दाखिल की है। जिसकी सुनवाई स्पेशल कोर्ट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed