फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To make Ganga clean, condition of tributaries should be improved

चिंतन बैठक : गंगा को निर्मल बनाने के लिए सहायक नदियों की सुधारी जाए दशा

Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
सार

राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा गंगा की सहायक नदियों की हालत ठीक नहीं है । उन पर जगह-जगह अवैध कब्जे हो गए हैं। रेत व मिट्टी भरने से उनकी गहराई भी कम हो गई है। इससे उनकी जलधारण क्षमता तो कम हुई ही है जल के प्राकृतिक स्रोत भी बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
To make Ganga clean, condition of tributaries should be improved
Prayagraj News : संगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने रविवार को कहा कि गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए जरूरी है कि उसकी सहायक नदियों की भी दशा सुधारी जाए। संगठन मंत्री ने कहां की गंगा समाज के लिए पूजनीय एवं उपयोगी भी है। उन्होंने यह बातें झूंसी स्थित गंगा धाम में गंगा समग्र काशी प्रांत की चिंतन बैठक में कहीं।

विज्ञापन



राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा गंगा की सहायक नदियों की हालत ठीक नहीं है । उन पर जगह-जगह अवैध कब्जे हो गए हैं। रेत व मिट्टी भरने से उनकी गहराई भी कम हो गई है। इससे उनकी जलधारण क्षमता तो कम हुई ही है जल के प्राकृतिक स्रोत भी बंद हो गए हैं।  गंगा समग्र सहायक नदियों को  कब्जामुक्त करने के साथ ही उन्हें और गहरा करने के लिए अभियानपूर्वक काम करेगा।
विज्ञापन



सहायक नदियों के किनारे सघन पौधरोपण भी किया जाएगा। संगठन के विभिन्न 15 आयाम आपसी समन्वय के साथ इस  अभियान में लगेंगे। घाट साफ सुथरे रहें , इसके लिए घाटों की समितियां बनाई जा रही है। समाज जागरण हेतु प्रमुख घाटों पर आरती के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रामाशीष ने जोर देते हुए कहा कि गंगा  समग्र छोटी नदियों  के प्रवाह मार्ग के आसपास के पुराने तालाबों के पुनरुद्धार, नए तालाब-सरोवर खुदवाने के साथ ही सघन वन विकसित करने के लिए जनजागरण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सितंबर माह गंगा समग्र विश्व नदी दिवस पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर नदी की महत्ता को लेकर कार्यक्रम चलाएगा । गंगा नदी चार नवम्बर को राष्ट्रीय नदी घोषित हुई थी । इस दिन देशभर में गंगा महोत्सव मनाया जाएगा। इससे पहले चिंतन बैठक में 20 से 23 अगस्त तक  प्रस्तावित राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। 20 अगस्त से अयोध्या में होने जा रहे अभ्यास वर्ग में देश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में  प्रान्त संगठन मंत्री अंबरीष , राष्ट्रीय मंत्री अवधेश कुमार गुप्त, गंगा आश्रित प्रमुख अमिताभ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed