{"_id":"665c5f1484ac31a1dd0d80b0","slug":"tired-of-harassment-youtuber-threatened-to-commit-suicide-police-picked-him-up-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : यूट्यूबर ने वीडियो वायरल कर दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : यूट्यूबर ने वीडियो वायरल कर दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस ने उठाया
Sun, 02 Jun 2024 05:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:31 PM IST
सार
यू ट्यूबर राजुल ने एक वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन पर प्रताड़ित करने और फर्जी एफआईआर करने का आरोप लगाया। कहा कि इसमें एक कथित पत्रकार की भी मिलीभगत है। परेशान करने की नीयत से उसके खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी देने वाला यूट्यूबर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पुलिस प्रशासन और एक पत्रकार पर कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए यूट्यूबर राजुल ने एक वीडियो वायरल कर आत्मताद की चेतावनी दी थी। उसने रविवार को सायं पांच बजे धरना स्थल पत्थर गिरजाघर पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने यू ट्यूबर को दोपहर में ही उठा लिया। उसे सिविल लाइंस थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यू ट्यूबर राजुल ने एक वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन पर प्रताड़ित करने और फर्जी एफआईआर करने का आरोप लगाया। कहा कि इसमें एक कथित पत्रकार की भी मिलीभगत है। परेशान करने की नीयत से उसके खिलाफ एफआईआर कराई गई है जिसमें कोई सत्यता नहीं है। उसने जब थाने में तहरीर दी तो उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उसने आईजीआरएस पर भी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन