फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Time table of special trains released for Mauni Amavasya, maximum trains will run for DDU

Mahakumbh : मौनी अमावस्या के लिए स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी, डीडीयू के लिए चलेंगी सबसे ज्यादा ट्रेनें

Mon, 30 Dec 2024 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 03:24 PM IST
सार

प्रयागराज से कानपुर रूट पर पहली विशेष ट्रेन 00101 सुबह 5:00 बजे चलेगी। दूसरी ट्रेन 00102 प्रयागराज से दोपहर 2:00 बजे, तीसरी ट्रेन 00103 शाम 4:05 बजे, चौथी ट्रेन 00104 शाम 6:00 बजे, पांचवीं ट्रेन 00105 शाम 7:50 बजे, छठवीं ट्रेन रात 8:25 बजे, सातवीं ट्रेन 00107 रात 9.30 बजे और आठवीं ट्रेन 00108 रात 10:00 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Time table of special trains released for Mauni Amavasya, maximum trains will run for DDU
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर चलाई जाने वाली अनारक्षित ट्रेनों की समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। इस स्नान पर्व पर सर्वाधिक 11 ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और आठ कानपुर के लिए चलेंगी। यह विशेष ट्रेनें 29 और 30 जनवरी दोनों दिन चलेंगी।

विज्ञापन


प्रयागराज से कानपुर रूट पर पहली विशेष ट्रेन 00101 सुबह 5:00 बजे चलेगी। दूसरी ट्रेन 00102 प्रयागराज से दोपहर 2:00 बजे, तीसरी ट्रेन 00103 शाम 4:05 बजे, चौथी ट्रेन 00104 शाम 6:00 बजे, पांचवीं ट्रेन 00105 शाम 7:50 बजे, छठवीं ट्रेन रात 8:25 बजे, सातवीं ट्रेन 00107 रात 9.30 बजे और आठवीं ट्रेन 00108 रात 10:00 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए प्रयागराज जंक्शन से पहली ट्रेन 00201 सुबह 5:00 बजे, दूसरी ट्रेन 00202 सुबह 9:30 बजे, तीसरी ट्रेन 00203 दोपहर 12:00 बजे, चौथी ट्रेन 00204 दोपहर 2:00 बजे, पांचवीं ट्रेन 00205 दोपहर 3:30 बजे, छठवीं ट्रेन 00206 शाम 6:00 बजे, सातवीं ट्रेन 00207 शाम 7:30 बजे, आठवीं ट्रेन 00208 रात 9:30 बजे, नौवीं ट्रेन 00209 रात 11:00 बजे, 10वीं ट्रेन 00401 छिवकी स्टेशन से रात 10:30 बजे और 11वीं ट्रेन 00402 छिवकी से रात 8:30 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बांदा, झांसी रूट के लिए ट्रेन नंबर 00302 प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 1:30 बजे, दूसरी ट्रेन 00501 छिवकी स्टेशन से शाम 4:45 बजे, तीसरी ट्रेन 00601 नैनी स्टेशन से सुबह 11:25 बजे और चौथी ट्रेन 00602 नैनी स्टेशन से शाम 6:00 बजे चित्रकूट धाम तक जाएगी।

मध्य प्रदेश के कटनी के लिए ट्रेन नंबर 00301 प्रयागराज जंक्शन से सुबह 10:40 बजे, दूसरी ट्रेन 00303 प्रयागराज जंक्शन से शाम 6:20 बजे, तीसरी ट्रेन 00304 रात 8:15 बजे, चौथी ट्रेन 00501 छिवकी से दोपहर 3:00 बजे, पांचवीं ट्रेन 00503 छिवकी से शाम 6:55 बजे, छठवीं ट्रेन 00504 छिवकी से 8:55 बजे, सातवीं ट्रेन 00603 नैनी स्टेशन से रात 9:00 बजे और आठवीं ट्रेन 00604 नैनी से रात 10:25 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed