फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Till now students have been admitted on 259 seats

Prayagraj News: तीसरे दिन नीट यूजी की 173 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Till now students have been admitted on 259 seats
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएन) के लाइब्रेरी हॉल में चल रही नीट यूजी 2024 यूपी स्टेट की सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को 173 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। पांच सितंबर तक छात्र-छात्राओं का दाखिला होना है।
विज्ञापन

जिसमें एमएलएन की 67, वाराणसी के हेरिटेज कॉलेज की 57 व यूनाइटेड कॉलेज की 49 सीटों पर एमबीबीएस के लिए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। ऐसे में पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 259 सीटों पर विद्यार्थियों का एडमिशन हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को वाराणसी के हेरिटेज व यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज का नोडल बनाया गया है। यहां पर इन सभी कॉलेजाें में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। जिसमें एमएलएन मेडिकल कॉलेज की 200 में से 167 और यूनाइटेड मेडिसिटी की 150 व हेरिटेज की 200 सीटों पर यूजी की यूपी स्टेट सीटों के लिए दाखिला लिया जाना है। तीसरे दिन सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ मेडिकल कॉलेज एडमिशन के लिए पहुंचने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यूजी यूपी स्टेट की सीटों के तीसरे दिन 173 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। इन तीन दिनों में 259 दाखिला हुआ। दाखिले के लिए अभी तीन दिन बचे हैं। - डॉ. कविता चावला, प्रभारी, यूजी नीट काउंसलिंग, एमएलएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed