महाकुंंभ : अब तक इंडोनेशिया और पाकिस्तान की जनसंख्या से ज्यादा लोग कर चुके हैं स्नान
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है।
विस्तार
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है। जनसंख्या के लिहाज से विश्व के चौथे व पांचवें सबसे बड़े देश इंडोनेशिया और पाकिस्तान की आबादी भी 30 करोड़ से कम है। ऐसे में 19 दिनों में ही पाकिस्तान और इंडोनेशिया की जनसंख्या से कहीं ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
इंडोनेशिया और पाकिस्तान की जनसंख्या 28 करोड़ व 25.35 करोड़ है। जिस हिसाब से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वसंत पंचमी तक स्नान करने वालों की संख्या 35 करोड़ तक पहुंच सकती है। ऐसे में यह जनसंख्या अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा हो जाएगी।
विश्व में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका की आबादी 34.64 करोड़ है। महाकुंभ शुरू होने के पहले से ही राज्य सरकार दावा कर रही है कि इस बार 40 करोड़ से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंच सकते हैं। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होगा। अनुमान है 26 फरवरी तक 12 से 15 करोड़ के आसपास श्रद्धालु और संगम पहुंच सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.