फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thugs who entered the house in the name of making keys, blew two lakhs

चाबी बनाने के नाम पर घर में घुसे ठगों ने दो लाख उड़ाए 

Wed, 14 Jul 2021 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 11:52 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के प्रयागराज मुहल्ले में मंगलवार की शाम चाबी बनाने के नाम पर घर में घुसे ठगों ने दो लाख के जेवर और नकदी उड़ा दी। बुधवार को कैंट थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Thugs who entered the house in the name of making keys, blew two lakhs
Theft

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के प्रयागराज मुहल्ले में मंगलवार की शाम चाबी बनाने के नाम पर घर में घुसे ठगों ने दो लाख के जेवर और नकदी उड़ा दी। बुधवार को कैंट थाने में तहरीर दी गई है। उनके हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


अशोक नगर के रहने वाले रमेश चंद्र यादव प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड हैं। मंगलवार की शाम दो व्यक्ति खराब चाबी बनाने की बात कहते हुए घूम रहे थे। रमेश के घर की आलमारी का ताला खराब हो गया था। घर की महिलाओं ने दोनों को आलमारी की चाबी बनाने को कहा। दोनों अंदर गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने बताया कि चाबी ठीक हो गई। पैसा लिया और चले गए।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह घर वालों ने किसी काम से आलमारी खोली तो हक्के बक्के रह गए। अंदर से 40 हजार नकद और तकरीबन डेढ़ लाख के जेवर गायब थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रमेश के छोटे भाई ने तहरीर देकर बताया कि दोनों सरदार के हुलिए में थे। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed