फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thug asked for money from MLA by taking the name of High Court Justice, cyber police registered a case

Fraud : ठग ने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति का नाम लेकर विधायक से मांगी रकम, साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 28 Jan 2025 08:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 08:33 AM IST
सार

साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नया-नया तरीका अपने रहे हैं। इस बार ठगों ने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का नाम लेकर देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को चपत लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Thug asked for money from MLA by taking the name of High Court Justice, cyber police registered a case
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नया-नया तरीका अपने रहे हैं। इस बार ठगों ने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का नाम लेकर देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को चपत लगाने का प्रयास किया। ठगों की पोल खुलने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में गणेश प्रकाश ने बताया कि वह न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के निजी सचिव (पीएस) हैं। अधिवक्ता नितिन चंद्र मिश्रा ने न्यायमूर्ति को जानकारी दी कि देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कहा कि, वह न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बोल रहे हैं। वह किसी आपात स्थिति में फंसे हुए हैं। उनको कुछ पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन


यह सुनते ही विधायक शलभ को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के अधिवक्ता नितिन चंद्र मिश्रा को इसकी जानकारी दी और फिर उन्होंनेे इस घटना के बारे में न्यायमूर्ति को सूचित किया। जांच करने पर पता चला कि यह न तो न्यायमूर्ति और ना ही उनके किसी जानकार का नंबर है। साथ ही उन्होंने किसी से पैसों के संबंध में बात नहीं की है। इस मोबाइल नंबर पर हाईकोर्ट का चित्र प्रोफाइल फोटो पर प्रदर्शित था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा को इस संबंध में शिकायत दी गई। जिसके बाद साइबर थाने में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को भी आई कॉल

शिकायत में बताया गया कि घटना के एक दिन पहले न्यायाधीश सौरभ लवानिया के निजी सचिव के मोबाइल नंबर पर बदायूं के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का फोन आया था। उन्होंने भी बताया कि किसी व्यक्ति ने खुद को न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बताकर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था। उनको बताया गया कि न्यायमूर्ति की ओर से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया था। लगातार दो दिन में दो घटनाएं सामने आने पर शिकायत दी गई है। वहीं, साइबर पुलिस अब ठग के मोबाइल फोन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।

मामला संज्ञान में आते ही साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस उपायुक्त, साइबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed