{"_id":"6244a3176eeaed7edd43342d","slug":"three-youths-of-pratapgarh-died-in-a-road-accident-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : सड़क दुर्घटना में प्रतापगढ़ के तीन युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : सड़क दुर्घटना में प्रतापगढ़ के तीन युवकों की मौत, एक गंभीर
Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
सार
आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल इमरान को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पलटन बाजार मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
accident in Pratapgarh
- फोटो : prayagraj
विस्तार
नगर कोतवाली के पलटन बाजार निवासी चार युवक बुधवार की शाम कारोबार के सिलसिले में कार से लखनऊ जा रहे थे। सुल्तानपुर के हैदरगढ़ में सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन में कार जा घुसी, जिससे कार सवार मोहम्मद इरशाद उर्फ गोलू (25) लुकमान (26) और अबू बकर (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।