{"_id":"69504c69ea397ff06a0e69dc","slug":"three-vehicles-collided-in-fog-highway-blocked-for-two-hours-allahabad-news-c-257-1-sald1006-119083-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोहरे में भिड़े तीन वाहन, दो घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोहरे में भिड़े तीन वाहन, दो घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी चौकी अंतर्गत बरेटिया के पास शनिवार की भोर प्रयागराज-रीवा नेशनल हाईवे पर घने कोहरे में तीन वाहन टकरा गए। तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के टकराने से आवागमन बाधित हो गया। इससे हाईवे पर दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।
जाम में फंसे राहगीरों ने बताया कि प्रयागराज से रीवा की तरफ जा रहे थे। तभी बरेटिया गांव के पास पीछे से आए ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत हो गया। ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। मौका पाकर चालक ट्रेलर से फरार हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक प्रयागराज से सीमेंट उतार कर आ रहा एक ट्रक भी सड़क पर क्षतिग्रस्त दूसरे ट्रक में जा भिड़ा। जिसमें रीवा निवासी चालक नंदलाल जख्मी हो गए।
हादसे के बाद प्रयागराज-रीवा हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। करीब दो घंटे तक लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से जाम को खुलवाया गया। लोगों ने बताया कि घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर स्थित चौकी से पुलिस को आने एक घंटे लगे। हादसे के बाद हाईवे पर लगाई जाने वाली पेट्रोलिंग फोर्स भी मौके पर नहीं पहुंच सकी।