फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three vehicle parking lots have been built in the hospital, entry of outside ambulances is prohibited

Prayagraj News: अस्पताल में बनाई गई तीन वाहन पार्किंग, बाहरी एंबुलेंस का प्रवेश वर्जित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three vehicle parking lots have been built in the hospital, entry of outside ambulances is prohibited
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार से तीन वाहन पार्किंग की सुविधा लागू कर दी गई। इसके चलते लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इन वाहन पार्किंग में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व तीमारदारों के वाहन अलग-अलग स्थानों पर खड़े होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मरीजों को लाने वाली निजी एंबुलेंस मरीजों को ट्रामा सेंटर में छोड़कर परिसर के बाहर खड़ी होगी। जरूरत पड़ने पर मरीज को लेने के लिए एम्बुलेंस को अंदर बुलाया जाएगा। अस्पताल परिसर में पुरानी बिल्डिंग व पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के पास चिकित्सक के वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल के प्रवेश द्वार से बाईं तरफ तीमादारों के वाहन खड़े किए जाएंगे। बिना काम के किसी भी वाहन को अस्पताल परिसर में खड़े नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार को जगह-जगह बैरियर लगाकर पार्किंग की सुविधा लागू कर दी गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिसर में बने सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर को जल्द ही शुरू करने की तैयारी है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी कमल व उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन ने सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था को अगले तीन दिनों के भीतर सड़क दुरुस्त करने का निर्देश दिया है, ताकि यहां पर मरीजों को आने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed