{"_id":"59b2f2ef4f1c1be87f8b5206","slug":"three-times-on-the-move-the-engine-of-shivganga-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते तीन बार बोगियों को छोड़कर भागा शिवगंगा का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते तीन बार बोगियों को छोड़कर भागा शिवगंगा का इंजन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस की फिर टूटी कपलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) अश्वनी लोहानी के इलाहाबाद आगमन के एक दिन पूर्व रेलवे की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई। हुआ यूं कि नई दिल्ली से मंडुवाडीह जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन की बोगियों को छोड़कर तीन बार अलग हुआ। यह वाकया पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह के बीच हुआ। पहली बार तो इस बात का आभास ट्रेन के ड्राइवर को भी नहीं हुआ था। झूंसी के पास रामनाथपुर स्टेशन पर ट्रेन की बोगियों को इंजन छोड़कर तकरीबन एक किलोमीटर तक बढ़ गया। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम वाराणसी एसके झा ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
नई दिल्ली से मंडुवाडीह जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस का इंजन हर रोज जंक्शन पर बदला जाता है। दरअसल इलाहाबाद जंक्शन से वाया इलाहाबाद सिटी, मंडुवाडीह जाने वाले ट्रैक का विद्युतीकरण नहीं है। इस वजह से मंडुवाडीह से इलाहाबाद जंक्शन के बीच ट्रेन डीजल इंजन से चलती है, जबकि इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली के लिए ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगता है। यहां इलेक्ट्रिक की जगह डीजल इंजन ट्रेन के ड्राइवर की मौजूदगी में लगाया गया। इसकी टेस्टिंग के बाद ड्राइवर सर्टिफिकेट भी जारी करता है। शुक्रवार को चार घंटे की देरी से सुबह 7.45 बजे पहुंची शिवगंगा एक्सप्रेस इस पूरी प्रक्रिया के बाद 8.25 बजे मंडुवाडीह के लिए रवाना हुई।
सुबह 9:05 बजे अचानक झूंसी और रामनाथपुर के बीच इंजन और कोच को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई। बोगियों को छोड़ते हुए इंजन करीब आधा किलोमीटर आगे निकल गया। बाद में ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन को रोका। इसके बाद इंजन वापस लाकर ट्रेन में जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन बढ़ी तो भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड और सराय जगदीश हॉल्ट के बीच उसकी कपलिंग सुबह 10.17 बजे फिर खुल गई। इस बार भी इंजन ट्रेन को छोड़कर काफी आगे बढ़ गया था। वहां एक बार फिर से कपलिंग जोड़ी गई। यहां से 11 बजे ट्रेन चली तो 11.15 बजे ज्ञानपुर और अहिमनपुर के बीच उसकी कपलिंग तीसरी बार खुल गई। बाद में यहां दूसरा इंजन मंगाया गया और ट्रेन मंडुवाडीह रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस घटना से यात्रियों में भी हड़कंप मचा रहा। इसके बाद ज्ञानपुर रोड और अहिमनपुर में जब बारी-बारी से कपलिंग टूटी तो ट्रेन में बैठे यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्री अड़ गए कि ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ा जाए। इस बीच तीन बार कपलिंग टूटने की खबर मिलने के बाद वाराणसी कंट्रोल रूम भी हरकत में आ गया। मौके पर वहां मालगाड़ी का इंजन भेजा गया। इस बीच यात्रियों से कहा गया कि वह गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मंडुवाडीह के लिए रवाना हो सकते है। काफी संख्या में यात्री मंडुवाडीह एक्सप्रेस में सवार भी हुए।