{"_id":"698b914ee151bd944d0da19e","slug":"three-theft-cases-uncovered-two-accused-arrested-naini-news-c-407-1-sald1005-11024-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 11 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को भटौती प्लाॅट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भटौती प्लाॅट तिराहे के पास से दो वांछित अभियुक्त रवि निषाद और सोनू निषाद निवासी भटौती थाना मेजा को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने बीते 29 अगस्त 2021 की रात समहन बलुहा गांव के फूलमती के घर से दो सिलिंडर, गहना सहित अन्य सामान उठा ले गए थे। वहीं दो सितंबर 2021 को लूतर के महेंद्र पाल के घर का ताला तोड़कर जेवर चोरी की थी। तीसरी घटना नौ सितंबर 2021 को भसुंदर कला में अंजाम दिया। यहां के प्रदीप कुमार पटेल के घर से सोने-चांदी के जेवरात और पैसा चोरी की थी।