फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three policemen involved in illegal recovery suspended

एक्सक्लूसिवः वीडियो वायरल होने के बाद अवैध वसूली में लिप्त तीनों पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 02 Sep 2019 12:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three policemen involved in illegal recovery suspended
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज - फोटो : Social Media

प्रयागराज ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ नए कप्तान ने कार्रवाई का चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम रिश्वत लेते दिख रहे कोरांव थाने के तीनों हेड कांस्टेबल जोखन राम, राजेंद्र प्रसाद व उमेश राय रविवार को निलंबित कर दिए गए। एसएसपी ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई के साथ ही जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इनमें से दो वीडियो कोरांव थाने के रामगढ़ चौकी का था, जिसमें दो पुलिसकर्मी ओवरलोड वाहनोें को पास करने के लिए खुलेआम रिश्वत लेेते दिखे थे। इनमें से एक जहां बाकायदा वर्दी में बैठकर ट्रांसपोर्टरों से डीलिंग कर रहा था वहीं, दूसरा चौकी परिसर में बने आवास में सादे कपड़ों में रिश्वत लेते दिखा था।
विज्ञापन


तीसरे वीडियो में एक अन्य सिपाही की तस्वीर सड़क पर खड़े होकर रिश्वत लेते वक्त कैमरे में कैद हो गई थी। मामले की जानकारी कप्तान तक पहुंची तो उन्होंने जांच शुरू करवाई। साथ ही प्रथमदृष्टया वीडियो में रिश्वत लेते दिख रहे तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ जांच भी बैठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि वीडियो में रिश्वत लेते दिख रहे तीनों सिपाहियोें को भूमिका संदिग्ध मिलने पर निलंबित कर दिया गया है। उनकी जांच शुरू करा दी गई है। वायरल वीडियो में आरोपी सिपाहियों के दरोगा का जिक्र करने के सवाल पर एसएसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed