{"_id":"606a03d98ebc3e5903546b8c","slug":"three-people-found-cooking-fish-at-sangam-case-for-inciting-religious-sentiments-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर मछली पकाते मिले तीन लोग, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम पर मछली पकाते मिले तीन लोग, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस, दो गिरफ्तार
Mon, 05 Apr 2021 12:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:39 AM IST
सार
- श्रद्धालुओं के विरोध करने पर किया झगड़ा, तीसरे साथी की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज स्थित संगम नोज पर रविवार को तीन लोग मछली पकाते मिले। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो एक आरोपी भाग निकला जबकि उसके दो साथी पकड़ लिए गए। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके साथी की तलाश की जा रही है।
बज्गा निषाद निवासी मोहब्बतगंज, बंटू निषाद निवासी त्रिवेणी बांध और धीरज निषाद निवासी गोपीगंज संगम में नाव चलाते हैं। रविवार दोपहर में 12.30 बजे के करीब तीनों नदी से मछलियां पकड़कर घाट पर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद तीनों ने संगम नोज पर ही ईंट के सहारे चूल्हा बनाया और फिर लकड़ियां जलाकर वहीं मछलियां पकाना भी शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि तीनों ने घाट के किनारे ही मछलियों को काटा और फिर वहीं उन्हें धोया भी।
यह देख मौके पर मौजूद स्नानार्थियों ने विरोध किया तो वह झगड़ने पर उतारू हो गए। साथ ही धमकी भी देने लगे। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो धीरज व बंटू पकड़ लिए गए लेकिन बज्गा भाग निकला। पकड़े गए दोनों युवकों को लेकर पुलिस दारागंज थाने आई। जहां संगम चौकी प्रभारी अरविंद सिंह की तहरीर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दारागंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों का कृत्य धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है। ऐसे में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।