फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three people cheated of Rs 31 lakh in the name of online investment and profits

Prayagraj News: ऑनलाइन निवेश व मुनाफे के नाम पर तीन लोगों से 31 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Three people cheated of Rs 31 lakh in the name of online investment and profits
ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से ऑनलाइन निवेश पर तगड़ा मुनाफा देने का झांसा देकर 31 लाख उड़ा दिए। साइबर थाना पुलिस तीनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


तीन महीने में 500 फीसदी के रिटर्न का दिया झांसा
एक मामले में साइबर ठगों ने तीन महीने में 500 फीसदी के रिटर्न का झांसा देकर रकम हड़पी। मम्फोर्डगंज निवासी अमरद्वीप सोनकर ने पुलिस को बताया कि उन्हें डी-4 विंटन स्टॉक पुलिंग और एलआरओ निवेश चर्चा समूह 495 नाम के दो व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया। डी-4 विंटन ग्रुप में दो महीने में 250% और एलआरओ ट्रेडिंग एप्स के लिंक के साथ तीन महीने में 500% रिटर्न का दावा किया गया। स्टॉक टिप्स भी प्रदान किए गए। इसके बाद उन्होंने डी-4 विंटन में 3.40 लाख और एलआरओ में 8.56 लाख का निवेश किया। इसमें से तीन लाख की निकासी उन्होंने कर ली। इसी दौरान डी-4 विंटन ग्रुप ने अकाउंट बंद करने की घोषणा की। उधर, एलआरओ ग्रुप ने मुनाफे की रकम की निकासी के लिए 25% शुल्क की मांग की। तब उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


दो बार में सात लाख रुपये जमा कराए
साइबर ठगों ने नैनी के चकरघुनाथ निवासी जय कुमारी जायसवाल पत्नी सुजीत से भी ठगी की। उन्होंने तहरीर में बताया कि अज्ञात नंबर से काॅल कर उनके बेटे क्षितिज को टेलीग्राम एप के जरिये ID@Diana0833 और ID@coinswitch11 से मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें https://switcho.help पर निवेश कर तगड़ा मुनाफा कमाने की स्कीम बताई गई। इसके बाद एक बार दो लाख व दूसरी बार पांच लाख रुपये जमा कराकर रकम हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन मुनाफे के नाम पर 12.80 लाख हड़पे
रामप्रिया रोड निवासी सौरव रावत से 12.80 लाख रुपये हड़प लिए गए। तहरीर में बताया कि व्हाट्सएप पर अपना नाम रचना त्रिवेदी, मुंबई ने उनसे संपर्क किया। उसने ऑनलाइन घर बैठे व्यापार व मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बताया कि उसकी कंपनी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग का व्यापार करती है। वह चाहें तो इसमें निवेश करके मुनाफा कमा सकते हैं। इसके बाद महिला ने कई बार में लगभग 12.80 लाख अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रकम वापस करने का आग्रह करने पर उन पर अतिरिक्त धन जमा करने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed