फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three miscreants of the gang who robbed passengers by giving lift arrested

लिफ्ट देकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants of the gang who robbed passengers by giving lift arrested
प्रयागराज। सिविल लाइंस पुलिस और क्राइम ब्रांच ने लिफ्ट देकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को नवाब यूसुफ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने दो दिन पहले पीएचक्यू के रिटायर्ड इंस्पेक्टर (मिनिस्टीरियल) को लिफ्ट देने के बहाने उनके 50 हजार रुपये उड़ा दिए थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोरांव के रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर श्याम लाल सोमवार को किसी काम से एजी ऑफिस आए थे। यहां उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। शाम को वह घर लौट रहे थे तभी मिश्र भवन के पास उन्हें कार सवार तीन युवक मिले। युवकों ने कहा कि वे सुल्तानपुर जा रहे हैं। सोरांव में उन्हें छोड़ देंगे। युवकों ने श्याम लाल से यह भी कहा कि जो भी ऑटो का भाड़ा लगता हो, वही दे दें। श्याम लाल कार में बैठ गए। मेयोहाल चौराहे पर पहुंचते ही युवकों ने उन्हें यह कहते हुए नीचे उतार दिया कि उनके एक रिश्तेदार का फोन आया है, जिसके कारण वह आगे नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद युवक कार समेत चले गए। श्याम लाल ऑटो से घर पहुंच गए। वहां उन्होंने जेब पर ध्यान दिया कि 50 हजार रुपये तो गायब हैं। उन्होंने पहले कंट्रोल रूम को जानकारी दी फिर सिविल लाइंस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि ट्रिपलआईसी की मदद से मिश्र भवन के पास से लगे कैमरे में कार का नंबर देखा गया। इसके बाद कार मालिक तक पुलिस पहुंच गई। कार मालिक ने बताया कि पड़ोसी विक्कू कुमार कार मांगकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले विक्कू को पकड़ा फिर उसके साथियों को साहिबे आलम उर्फ बबलू निवासी काशीराम कॉलोनी फाफामऊ और विकास गुप्ता निवासी रसूलाबाद घाट को नवाब यूसुफ रोड से गिरफ्तार कर लिया। साहिबे आलम और विक्कू कुमार के खिलाफ तीन तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों यात्रियों को लिफ्ट देकर लूटने का गिरोह कई सालों से चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed