फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three lakh defaulters filled 29 crores in the OTS bag of electricity department.

प्रयागराज : बिजली विभाग की ओटीएस झोली में तीन लाख बकायदारों ने भर दिए 29 करोड़

Sun, 31 Dec 2023 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 02:02 PM IST
सार

प्रयागराज जोन-1 में कुल 101536 बकायदार उपभोक्ता ओटीएस के दायरे में पात्र पाए गए थे। इनमें से 35140 बकायदारों ने अबतक पंजीकरण कराया है। वहीं, प्रयागराज जोन-2 में कुल 1504765 बकायदार उपभोक्ता पात्र पाए गए थे, जिनमें अबतक 233228 बकायदारों ने ओटीएस का लाभ उठाया है।

विज्ञापन
Three lakh defaulters filled 29 crores in the OTS bag of electricity department.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली बिल सुधार व उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शासन और विद्युत महकमे की ओर से लाई गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का रविवार को अंतिम दिन है। प्रयागराज में कुल 16.06 लाख बकायदार इस योजना के दायरे में आए थे, जिनमें अबतक 2.68 लोगों ने इस योजना का लाभ उठा लिया है। इससे विद्युत महकमे को 29.8 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। अब रविवार को अंतिम दिन ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने की तैयारी है।

विज्ञापन

प्रयागराज जोन-1 में कुल 101536 बकायदार उपभोक्ता ओटीएस के दायरे में पात्र पाए गए थे। इनमें से 35140 बकायदारों ने अबतक पंजीकरण कराया है। वहीं, प्रयागराज जोन-2 में कुल 1504765 बकायदार उपभोक्ता पात्र पाए गए थे, जिनमें अबतक 233228 बकायदारों ने ओटीएस का लाभ उठाया है। शहरी क्षेत्र की बात की जाए तो अबतक सबसे अधिक पंजीकरण बम्हरौली डिवीजन ने कराया है, जिसमें 38.42 प्रतिशत पंजीकरण हुए हैं। सबसे कम पंजीकरण में मेयोहाल डिवीजन है, जहां अबतक केवल 28.72 प्रतिशत पंजीकरण ही हुए हैं।

विज्ञापन

विभाग ने अंतिम दिन अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ दिलाने में पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में जनपद के सभी कैश काउंटर को रविवार को छुट्टी के दिन भी रात के 12 बजे तक खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। इन काउंटर पर जाकर बकायदार ओटीएस का पंजीकरण करा सकेंगे और इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओटीएस में अबतक की स्थिति

डिवीजन - कुल बकायदार - ओटीएस पंजीकरण - प्रतिशत

बम्हरौली - 21960 - 8439 - 38.42

नैनी - 14990 - 5422 - 36.17

रामबाग - 13027 - 4431 - 34.01

करेलाबाग - 9182 - 3115 - 33.92

टैगोर टाउन - 20715 - 6763 - 32.64

कल्याणी देवी - 7781 - 2408 - 30.94

मेयोहाल - 13881 - 4562 - 28.72

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed