{"_id":"68e828d58de9e43bcb08ea71","slug":"three-fugitives-including-a-firecracker-dealer-and-his-nephew-have-been-arrested-a-reward-of-rs-25000-each-has-been-announced-allahabad-news-c-3-ald1034-733617-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पटाखा कारोबारी और उसके भतीजे समेत तीन भगोड़ा, 25-25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पटाखा कारोबारी और उसके भतीजे समेत तीन भगोड़ा, 25-25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर और उसके भतीजे कासिफ तथा एक अन्य आदिल पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही इन सभी के घरों में कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। यही नहीं ढोल-नगाड़ों के साथ डुगडुगी बजवाते हुए मुनादी संग वीडियोग्राफी कराई गई। मोहल्ले में एलान किया गया कि आरोपी को भगोड़ा घोषित हो चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, कादिर समेत अन्य आरोपियों पर प्री-चार्ज पे कंपनी में रुपये दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से ठगी का आरोप है। मामले में शाहगंज समेत कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। अदालत ने पहले ही कादिर की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में न्यायालय की ओर से आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर कुर्की जब्ती का नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट में अगली सुनवाई के लिए छह नवंबर 2025 की तारीख तय की गई है। अगर तब तक आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
12 सितंबर को एक को भेजा था जेल
प्री-चार्ज पे कंपनी में रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के आरोप में शाहगंज पुलिस ने 12 सितंबर को गढीसराय हमामगली निवासी आरोपी मोहम्मद आसिफ को एयरपोर्ट गेट के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में अब शाहगंज पुलिस ने फरार तीन अन्य आरोपियों के घरों पर कार्रवाई कर वीडियोग्राफी कराई है।
विज्ञापन
मोहम्मद कादिर समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही 82 की कार्रवाई कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी, नगर