फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three dead, three serious in collision between two bikes, painful accident in Sarayammarez

Accident: सराय ममरेज में दर्दनाक हादसा, दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Dec 2024 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

सराय ममरेज के सेमरी के सामने शुक्रवार रात तीन की मौत और तीन युवकों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। तीन-तीन लोग बाइक पर सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए हैं।

विज्ञापन
Three dead, three serious in collision between two bikes, painful accident in Sarayammarez
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। फूलपुर क्षेत्र के प्रतापपुर खुर्द के रहने वाले राहुल यादव (25) अपने साथी चंचल (17) निवासी प्रतापपुर, विजय (25) निवासी जंघई के साथ बाइक से मियां का पूरा की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


जबकि फूलपुर की ओर से बाइक सवार सनी कुमार (24) निवासी बौड़ई, विकास कुमार (25) व मनजीत कुमार (20) निमंत्रण से घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दोनों बाइक की सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सेमरी के सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में प्रतापपुर खुर्द गांव के राहुल यादव (25), बौड़ई निवासी सनी कुमार (24) और मनजीत कुमार (20) मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों बाइक पर सवार प्रतापपुर निवासी चंचल, जंघई निवासी विजय, बौड़ई गांव निवासी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि गंभीर अवस्था में सभी घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सराय ममरेज और फूलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार और ट्रिपलिंग हादसे की वजह
सराय ममरेज के सेमरी के सामने शुक्रवार रात तीन की मौत और तीन युवकों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और तीन-तीन लोग बाइक पर सवार थे। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए हैं।

हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
शुक्रवार रात फूलपुर-वारी मार्ग पर सेमरी गांव के सामने दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग इस बात की चर्चा करते रहे कि यदि बाइक सवार युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed