फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three days ago, the body of a BA final student who went out to buy clothes was found unloaded in the pond.

तीन दिन पहले दुकान से कपड़ा खरीदने निकली बीए फाइनल की छात्रा की लाश तालाब में उतराई मिली

Mon, 16 Aug 2021 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 07:38 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक 14 अगस्त की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे अंकिता घर से चमनगंज स्थित एक कपड़े की दुकान पर जाने के लिए निकली थी। तभी से उसका कोई अता-पता नहीं था। देर शाम तक अंकिता घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो उठे।

विज्ञापन
Three days ago, the body of a BA final student who went out to buy clothes was found unloaded in the pond.
हत्या - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

थाना क्षेत्र के बजहां गांव में तीन दिन पहले घर से निकली युवती की लाश सोमवार को तालाब में मिली। इससे गांव की बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी अखिलेश मिश्र उर्फ भुअर शहर के जार्जटाऊन इलाके में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनके तीन औलादों में 20 वर्षीय अंकिता दूसरे नंबर पर थी। अंकिता से बड़ा बेटा अभिषेक तथा छोटी बेटी अर्पिता है। अभिषेक प्राइवेट बैंक में काम करता है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक 14 अगस्त की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे अंकिता घर से चमनगंज स्थित एक कपड़े की दुकान पर जाने के लिए निकली थी। तभी से उसका कोई अता-पता नहीं था। देर शाम तक अंकिता घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो उठे। उसकी गांव के साथ ही दोस्तों व रिश्तेदारों में पता लगाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच रविवार की शाम परिजन झूंसी थाने पहुंचे तथा युवती के अगवा होने की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी बीच सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने युवती की उतराई लाश गांव के तालाब में देखी तो सन्न रह गए। तालाब युवती के घर से तकरीबन तीन सौ मीटर की दूरी पर है। वारदात की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। युवती का शव गहरे तालाब से निकालने के लिए इंसपेक्टर शमशेर बहादुर सिंह स्वयं वर्दी उतारकर तालाब के पानी में उतर गए। भारी मशक्कत के बाद युवती के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिलाओं ने युवती को तालाब की ओर जाते देखा था
थाना क्षेत्र के बजहां गांव में तालाब में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। इसी बीच पूछताछ के दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की शाम अंकिता को तालाब की ओर जाते देखा था। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास वह तालाब की ओर जाते देखी गई थी। उसके बाद वह कहां गई और उसके साथ क्या हुआ, कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed