फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three-day drive to be held at the roadways depot for the recruitment of contractual drivers

प्रयागराज : रोडवेज डिपो में संविदा चालकों की भर्ती के लिए तीन दिन चलेगा अभियान

Thu, 08 Oct 2026 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Oct 2026 06:48 PM IST
सार

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के जीरो रोड डिपो की ओर से संविदा चालकों की भर्ती के लिए तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रयागराज क्षेत्र के अलग-अलग बस स्टेशनों पर लगने वाले इस कैंप के तहत 12 से 14 अक्तूबर तक लगेगा।

विज्ञापन
Three-day drive to be held at the roadways depot for the recruitment of contractual drivers
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के जीरो रोड डिपो की ओर से संविदा चालकों की भर्ती के लिए तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रयागराज क्षेत्र के अलग-अलग बस स्टेशनों पर लगने वाले इस कैंप के तहत 12 से 14 अक्तूबर तक लगेगा।

विज्ञापन


12 अक्तूबर को जीरो रोड बस स्टेशन, 13 अक्तूबर को मेजा रोड बस स्टैंड और 14 अक्तूबर को लेप्रोसी अस्थायी बस स्टेशन (नैनी) पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के तीन सेट के साथ निर्धारित तिथियों पर सुबह पहुंचकर इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और लंबाई कम से कम पांच फीट तीन इंच तय की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम दो वर्ष पुराना होना चाहिए तथा आवेदक की आयु 23 वर्ष छह माह से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छह माह से अधिक पुराना जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 25 रुपये तथा अन्य श्रेणियों के लिए 100 रुपये रखा गया है। लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि एक समान होनी अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed