फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three arrested for cheating Saudi Riyal

सऊदी रियाल दिखाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating Saudi Riyal
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सऊदी रियाल दिखाकर ठगने वाले तीन बदमाशों को कीडगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 50 रियाल की 10 मुद्राएं बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


बैरहना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह रविवार को परेड मैदान पर गश्त पर थे। इसी दौरान संदिज्ध लगने पर उन्होंने तीन युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10 रियाल मिले। थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई तो पता चला कि तीनों रियाल दिखाकर श्रद्धालुओं से ठगी करते हैं। वह लोगों से बताते थे कि 50 रियाल की एक मुद्रा की कीमत 1000 रुपये के आसपास है। लेकिन वह उसे आधे दाम में ही देने का वादा करते थे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि वह गड्डी में उऊपर तो रियाल लगाए रहते थे लेकिन नीचे कागज भरे रहते थे। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रहीम कुरैशी निवासी अलीगढ़, मो. आलम निवासी पुरानी दिल्ली और मो. फिरोज निवासी पश्चिम बंगाल बताया। यह भी बताया कि रियाल उन्हें बिहार के रहने वाले फिरोज के दोस्त ने उपलब्ध कराए थे। खास बात यह कि वह मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को ही शिकार बनाते थे। पूूछताछ में यह भी बताया कि वह पहले भी माघ मेले में आ चुके हैं। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed