फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three accused in Nepal murder case arrested

नेपाल से पकड़े गए छात्र नेता की हत्या के तीनों आरोपी

Sat, 10 Nov 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sat, 10 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three accused in Nepal murder case arrested
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
छात्र नेता अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या के मुख्य आरोपी आशुतोष त्रिपाठी समेत तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को नेपाल बार्डर के पास से पकड़ा गया है। हत्या के बाद ये सभी वाराणसी, गोरखपुर होते हुए नेपाल भाग निकले थे। तीनों को प्रयागराज लाया जा रहा है। पुलिस की टीम पिछले एक हफ्ते से ही नेपाल में डेरा डाले हुए थी। सटीक सूचना पर गुरुवार को तीनों को एक होटल से पकड़ा गया। हालांकि एसएसपी ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनका कहना है कि कुछ घंटों में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हास्टल में 31 अक्तूबर की रात छात्र नेता अच्युतानंद शुक्ला उर्फ सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अच्युतानंद की हत्या में सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, हरिकेश मिश्रा और सौरभ सिंह को नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही तीनों फरार हो गए थे। उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच, जिला पुलिस के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया था। पुलिस टीमों ने लखनऊ और वाराणसी समेत बलरामपुर में उनके पैतृक घरों को कई बार खंगाला गया था। तलाश में लगी पुलिस टीमों को उनके बारे में महत्वपूर्ण सुराग उस वक्त मिले जब उन्होंने अपने कुछ परिचितों को नेपाल से फोन करना शुरू किया। पुलिस ने करीबियों के नंबर सर्विलांस पर लगा रखे थे। उनके नेपाल में होने की खबर लगते हुए पुलिस की एक टीम वहां भेज दी गई।
विज्ञापन


नेपाल के पोखरा इलाके में उनकी लोकेशन ट्रेस हुई थी। बाद में लोकेशन बढ़नी बार्डर के पास मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों को गुरुवार की रात वहां एक होटल से पकड़ा गया। इसकी सूचना अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम तीनों को लेकर प्रयागराज चल दी। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में उन तीनों के अलावा और कौन कौन लोग शामिल थे। इस बात की भी संभावना है कि आशुतोष ने किसी के कहने पर हत्या की है। तीनों को अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ हो रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 -- पुलिस इस मामले के खुलासे के बेहद नजदीक है। जल्द ही शहर के इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। नितिन तिवारी, एसएसपी प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed