{"_id":"6a9b2cc36da8e6600e0a3bd3","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-mobile-phone-from-young-woman-phone-recovered-allahabad-news-c-407-1-nan1015-19690-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवती से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवती से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद
Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने युवती से मोबाइल लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया फोन बरामद किया। बेला चौराहा निवासी सोहानी से बीते एक अगस्त की रात मोबाइल फोन लूटा गया था। वह साधुकुटी से बेला की ओर फोन पर बात करते हुए जा रही थी। बाइक सवार तीन युवकों ने उसे थप्पड़ मारकर मोबाइल छीन लिया। पीड़िता की तहरीर पर 3 सितंबर को करछना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह नहर कोठी चौराहे के पास बस स्टैंड से आरोपियों को पकड़ा। वे लूटा गया फोन बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में राम कैलाश उर्फ परमेश्वर (27), रवि शंकर निषाद (18) और सनी निषाद (20) हैं। राम कैलाश के कब्जे से फोन बरामद हुआ।