{"_id":"5ca8f5adbdec2213f22d3166","slug":"threat-to-owner-of-cloth-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा शोरूम के मालिक को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा शोरूम के मालिक को मिली धमकी
Sun, 07 Apr 2019 12:23 AM IST
दुर्गेश pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुर्गेश pandey
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन में स्थित कपड़ों के शोरूम के एमडी को धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जार्जटाउन में बालसन चौराहे के पास कुछ ही महीनों पहले एक कपड़ों का शोरूम खुला है। पुलिस के मुताबिक, शोरूम के मालिक का आरोप है कि कुछ दिनों पहले कुछ युवकों ने आकर उनसे बेसमेंट में पार्किंग चलाने का ठेका मांगा था।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने इंकार कर दिया था। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी दी गई। पार्किंग का ठेका न देने पर देख लेने की धमकी दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने रिर्पोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले सागर रत्ना रेस्टोरेंट व फीनिक्स अस्पताल के डॉक्टर को भी धमकी देने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन