फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threat to kill BJP candidate Neeraj Tripathi, case registered against SP worker

Prayagraj : भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी, सपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Fri, 31 May 2024 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2024 03:46 PM IST
सार

नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नीरज त्रिपाठी का आरोप है कि सपा यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी के खिलाफ फेसबुक पर उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Threat to kill BJP candidate Neeraj Tripathi, case registered against SP worker
नीरज त्रिपाठी, भाजपा प्रत्याशी इलाहाबाद लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फोन पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नीरज त्रिपाठी का आरोप है कि सपा नेता शान ने फेसबुक पर उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने फोन करके अपशब्दों का प्रयोग किया। जान का खतरा जताते हुए नीरज ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


अपनी तहरीर में नीरज त्रिपाठी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी ने उनकी पत्नी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। फोन पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शान यदुवंशी के खिलाफ 504, 506, 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed