फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands stolen in the house of retired colonel and teacher in broad daylight, stir

दिनदहाड़े सेवानिवृत्त कर्नल और शिक्षिका के सूने मकान में हजारों की चोरी, मचा हड़कंप

Sat, 14 Sep 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen in the house of retired colonel and teacher in broad daylight, stir
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
झूंसी। थाना क्षेत्र के लीलापुर रोड स्थित देवनगर कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े शातिर चोरों ने सेवानिवृत्त कर्नल और शिक्षिका के सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी के घर लौटने पर हुई तो हड़कंप मच गया। शातिर चोरों ने इस मकान को माहभर के भीतर शुक्रवार को दूसरी दफे निशाना बनाया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लीलापुर रोड स्थित देवनगर कालोनी में सेना के सेवानिवृत्त कर्नल एके राय का मकान है। राय परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। उनके मकान के एक हिस्से में शिक्षिका ऋतंभरा परिवार समेत किराए पर रहती हैं। शुक्रवार की शाम को तकरीबन चार बजे ऋतंभरा मकान पर ताला बंदकर कालोनी में स्थित मंदिर गई थीं। इसी बीच शातिर चोर वहां पहुंचे तथा मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। शातिर चोरों ने पूरे मकान को इत्मिनान से खंगाला। शातिर चोर कर्नल राय के बंद फ्लैट पर पहुंचे और उसका ताला तोड़कर पूरे इत्मिनान से खंगाला।
विज्ञापन

चोर यहां से भी हजारों का सामान उठा ले गए। तकरीबन सवा पांच बजे शिक्षिका ऋतंभरा घर लौटी तो कमरे का ताला टूटा देख सन्न रह गई। भीतर पहुंची तो सार सामान बिखरा पड़ा था। इसके पहले 14 अगस्त को शातिर चोर दिनदहाड़े इसी मकान में दाखिल हुए थे। शातिर चोरों ने लोहे की आलमारी, संदूक व बेड का लॉक तोड़कर तकरीबन 25 हजार रुपये नगद, एक लाख रुपये के आभूषण और कीमती कपड़े पार कर दिए थे। माह भर के भीतर एक ही मकान में दो दफे दिनदहाड़े चोरी की वारदात होने से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed